Categories: Political

सोनू निगम के घर आप कार्यकर्ताओं का मोर्चा, दिया अल्टीमेटम

सोनू निगम के घर आप कार्यकर्ताओं का मोर्चा, दिया अल्टीमेटम
( शीतला प्रसाद सरोज )
मुंबई। आम आदमी पार्टी, मुंबई के कार्यकर्ताओं ने सुप्रसिद्ध गायक सोनू निगम के अंधेरी ( प.) के वर्सोवा स्थित घर पर मोर्चा निकल कर अल्टीमेटम दिया कि दोबारा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में गलत बयानबाजी की तो सड़क पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा।

इस बाबत पार्टी के वरिष्ठ नेता रामजी यादव ने बताया कि विगत दिनों टीवी डिवेट में गायक
सोनू निगम ने आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में गलत टिप्पणी की थी, जो बेहद ही शर्मनाक थी।

सोनू निगम की उस टिप्पणी से हम कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान को काफी ठेंस लगा है। अगर दोबारा इस तरह की हरकत सोनू निगम की ओर से जरीवाल के खिलाफ होगी तो हम लोग सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे, जिसकी जवाबदारी हमारी नहीं होगी।

 

मौके पर सुरक्षा में तैनात वर्सोवा पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को हिरासत ले लिया,जिन्हें बाद में छोड़ दिया।
मोर्चे में प्रमुख रूप से फारूकी, राजेश उमाशंकर पाण्डेय, डॉ. कमल सिंह डलगेच सहित बड़ी संख्या में आप के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

4 hours ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

1 day ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago