प्रेम प्रसंग (सेक्स स्कैंडल) में अब भाजपा नेता गणेश नाईक
दीपा चव्हाण नामक महिला ने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और पुलिस को पत्र लिखकर गणेश नाईक से अपने 15 साल के बच्चे की जान की गुहार की है. दीपा ने कहा है कि गणेश नाईक उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं. उसके बच्चे के बायोलॉजिकल फादर हैं. अब वे मुझे और बच्चे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.
गणेश नाईक कभी शिवसेना में थे. शिवसेना से मोह भंग हो गया तो राष्ट्रवादी कांग्रेस में चले गए और अब वे भाजपा में है. वे जिस पार्टी में जाते हैं नवी मुंबई की सत्ता पर उस पार्टी का शासन हो जाता है. अब बुढ़ापे में प्रेम प्रसंग ने उनके राजनीतिक कैरियर पर ग्रहण लगा दिया है.
दीपा चव्हाण ने कहा कि वह 1993 से गणेश नाईक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में है. वह नेरुल के सीब्रिज टॉवर सेक्टर 16 में रहती है. पिछले कुछ दिनों से उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है. राज्य उत्पादन शुल्क मंत्री रहते हुए गणेश नाईक ने लाइसेंस निकाल कर दिया था. दीपा ने गणेश नाईक के साथ अपनी और बच्चे की तस्वीर जारी की है.
महिला का कहना कि ऊंचे पद पर रहने के कारण वह गणेश नाईक से भयभीत थी. लेकिन अपने बच्चे के अधिकार के लिए उसे समाज के सामने सच्चाई से पर्दा हटाना पड़ा है. गणेश नाईक हमारे बच्चे के बायोलॉजिकल पिता हैं. मेरे बच्चे को नाईक की संपत्ति में अधिकार के साथ उनका नाम भी चाहिए.
इससे पहले राकांपा नेता धनंजय मुंडे भी इसी तरह के विवाद में फंस गए थे. हालांकि उन्होंने सच को स्वीकार किया. कांग्रेस के दिवंगत नेता नारायण दत्त तिवारी को अपने उम्र के अंतिम पड़ाव पर लिव इन रिलेशनशिप को स्वीकार करना पड़ा था.
स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…
नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…
भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…
कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…
अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…
"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…