जुलाई माह में बारिश का नया रिकार्ड दर्ज
मुंबई, दि. 27
मुंबई में जुलाई महीने में हुई कुल बारिश का रिकॉर्ड इस साल जुलाई खत्म होने से पहले ही टूट गया है और एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।
जुलाई 2020 में 1502.6 मिमी बारिश हुई थी। इस साल जुलाई महीने में अब तक कुल 1512.7 मिमी बारिश हो चुकी है।

