वरिष्ठ भाजपाई और केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह आरोप लगाया है कि मल्टीनेशनल कंपनी की शह पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश-विरोधी काम कर रहे हैं उनके अनुसार देश की सबसे बड़ी संवैधानिक संस्था सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मुद्दे पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को क्लीन चिट दे दी है इसके बावजूद देश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के प्रमुख राहुल गांधी लगातार राफेल सौदे में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाकर संदेहास्पद स्थिति पैदा कर रहे हैं इससे देश की वायु सेना के लिए महत्वपूर्ण राफेल सौदा रद्द हो सकता है राफेल सौदा रद्द होने से वायु सेना कमजोर होगी, जोकि देश हित के लिए सही नही है.
शुक्रवार सुबह ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मुद्दे पर आयोजित पत्रकार परिषद में एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री को अपशब्द कहे.राहुल आज एक समाचार पत्र में छपी खबर को आधार बनाते हुए प्रधानमंत्री को घेर रहे थे,इसका जबाब देश की रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीता रमण ने संसद में दिया,रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीता रमण द्वारा संसद में दिए अपने भाषण में ये साफ़ शब्दों में कहा की राहुल गांधी या तो नासमझ है या फिर विदेशी ताकतों की शह पर केंद्र सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रहे है.उनके अनुसार जिस समाचार पत्र का हवाला राहुल गाँधी दे रहे है उस समाचार पत्र ने भी अपने पत्रकारिता धर्म को नही निभाया है.और जिस पत्र का उल्लेख इसमें किया गया है अगर समाचार पत्र उस पत्र की पूरी बाते सही ढंग से रखता तो विवाद होने का प्रश्न ही नही उठता.
अब इसी मुद्दे पर भाजपा नेता प्रकाश जावडेकर ने भी पत्रकारों से बातचीत करते राहुल गांधी की इस बयानबाजी को देश विरोधी हरकत बताया है.उनके अनुसार पिछले १० साल के कांग्रेसी कार्यकाल में सिर्फ कमिशन खोरी के कारण इन लोगो ने राफेल सौदा नही किया,कांग्रेसी बिना कमिशन खाए कोई भी काम नही करते.अब केंद्र सरकार के राफेल सौदे पर ऊँगली उठाकर वे अपना ही चरित्र उजागर कर रहे है.
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…
डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…
डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…
कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…
कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…
कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…