Categories: TOP STORIES

#Ulhasnagar मनपा की भ्रष्ट्र नीतियों के खिलाफ 72 दिन से आजाद मैदान पर धरना


उल्हासनगर- उल्हासनगर मनपा के अधिकारियो के मनमाने कारभार के खिलाफ राजेश नागदेव नामक समाजसेवक पिछले बहत्तर दिनों से आजाद मैदान में धरने पर बैठे हैं । लेकिन ना तो मनपा और ना ही राज्य सरकार इस ओर ध्यान दे रही है जबकि नागदेव ने मुख्यमंत्री से लेकर तमाम अन्य मंत्रियों को लिखित शिकायत भेजी हुई है।

धरने पर बैठे नागदेव का कहना है कि मनपा आयुक्त पूर्व नगरसेविका ज्योती रमेश चैनानी व उनके रिश्तेदारोने किये अवैध निर्माण पर तोड़ू कारवाई करें और अवैध निर्माण को अपने निजी आर्थिक व अन्य फायदे हेतू सहयोग कर रहे उ.म.पा. के भ्रष्ट कर्मचारी गणेश शिंपी के खिलाफ विभागीय जांच कर उनको तत्काल बर्खास्त करें और गणेश शिम्पी को उसके मूल पद पर भेजा जाए ।

बता दें कि उल्हासनगर मनपा में इन दिनों अवैध निर्माण चरम सीमा पर हो रहे हैं । इन अवैध निर्माणों से अतिक्रमण विरोधी दस्ते के अधिकारी गणेश शिम्पी व उसके मातहत जमकर धन बटोर रहे हैं । इन सब के खिलाफ राजेश नागदेव नामक समाजसेवक पिछले बहत्तर दिनों से आजाद मैदान में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

rajesh

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

18 hours ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

7 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago