Categories: Railway

भीड़ और भगदड़ रोकने कल्याण स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट बंद

दीपावली और छठ पूजा में अपने गांव जानेवाले उत्तर भारतीयों की भीड़ एकदम से मध्य रेलवे के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, दादर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे, कल्याण रेलवे स्टेशन के साथ पश्चिम रेलवे के बांद्रा टर्मिनल पर बढ़ गई है।

तीन दिन पूर्व ही बांद्रा टर्मिनल पर भगदड़ में अनेक यात्रियों के घायल होने की घटना हुई है। इन्ही सभी संभावनाओं के तहत मध्य रेलवे ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृति रोकने के लिए अनेक आवश्यक कदम उठाए है।

उक्त जानकारी मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल मीना ने मुंबई आसपास से विशेष बातचीत के दौरान दी है। उनके अनुसार ऐसे आवश्यक उपयोजना मध्य रेलवे की तरफ से हर वर्ष सीजन के समय किए जाते है।

इन उपायों में सर्वप्रथम यहां के प्रमुख स्टेशनों पर प्लेट फॉर्म टिकट मिलना बंद हो गए है। क्योंकि उत्तर भारत की तरफ जाने वाले ट्रेनों में यात्रियों के साथ उन्हें छोड़ने वालो की भीड़ ज्यादा रहती है। इससे स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ हो जाती है। इन्हें रोकने के लिए अगले १० नवंबर तक प्लेटफार्म टिकट को बंद किया गया है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी मीना के अनुसार इसी भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों को सही सलामत दीपावली और छठ पूजा में अपने गांव पहुंचने के लिए मध्य रेलवे ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है।

उनके अनुसार उत्तर भारत के लिए प्रतिदिन ३३ नियमित ट्रेनें चलाई जाती थी अब इसमें ८ और जुड़ गई हैं। इसके साथ इन त्योहारों में भीड़ बढ़ने के कारण इस वर्ष भी २२ त्यौहार विशेष ट्रेन मध्य रेलवे की तरफ से चलाया जा रहा है।

इसके साथ मुंबई से महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों एवं कोंकण रेलवे में भी १५ त्यौहार विशेष ट्रेन एक बार फिर शुरू किए गए है। इससे ट्रेनों से भीड़ कम होगी।

rajesh

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

19 hours ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

19 hours ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के कथित घोटाले के खिलाफ कल्याण में कांग्रेस का ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ कल

कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…

6 days ago