Categories: Latest

डोंबिवली से संघनिष्ठ निलेश काले निर्दलीय मैदान में

डोंबिवली विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि वाले निलेश काले द्वारा निर्दलीय उम्मीदवारी भरे जाने के कारण अचानक डोंबिवली में चुनावी माहौल गरमा गया है।

और इसके दुष्परिणाम यहां से महायुति के भारतीय जनता पार्टी से उम्मीदवार रविंद्र चौहान के जीत पर पडने की पूरी संभावना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र चुनाव के उम्मीदवारी आवेदन भरने का आज मंगलवार को आखिरी दिन था। इस दिन डोंबिवली विधानसभा के लिए यहां से भारतीय जनता पार्टी की तरफ से रविंद्र चौहान ने भी आज सुबह अपना नामांकन दाखिल किया।

इसी के साथ डोंबिवली विधानसभा क्षेत्र से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े कार्यकर्ता निलेश काले ने भी आज अपना उम्मीदवारी आवेदन भरा है। निलेश काले के इस कार्य से डोंबिवली विधानसभा क्षेत्र का माहौल गरमा गया है

लगभग 70 साल से संघ मतदाताओं का गढ़ माना जाने वाला डोंबिवली विधानसभा क्षेत्र से लगातार भाजपा उम्मीदवार की जीत होती रही है। अब संघ पृष्ठभूमि के ही निलेश काले द्वारा निर्दलीय उम्मीदवारी भरे जाने पर संघ कार्यकर्ताओं में असमंजस का माहौल है।

और इसके दुष्परिणाम यहां से भाजपा के तरफ से खड़े उम्मीदवार और राज्य के सार्वजनिक निर्माण मंत्री रविंद्र चौहान के चुनाव परिणाम पर पढ़ने की पूरी संभावना है।

इस बारे में निर्दलीय उम्मीदवारी का फॉर्म भरने वाले निलेश काले ने “मुंबई आसपास” से बातचीत करने के दौरान उन्होंने यहां से निर्दलीय उम्मीदवारी भरने की पुष्टि की और यह भी कहा की मेरी भी डोंबिवली वासियो की सेवा करने की इच्छा है. और इसीलिए मैं चुनाव मैदान में हूं.

rajesh

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

20 hours ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

20 hours ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के कथित घोटाले के खिलाफ कल्याण में कांग्रेस का ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ कल

कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…

6 days ago