शनिवार को कल्याण के के. सी. गांधी विद्यालय में वकीलों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर (सतत विधिक शिक्षण कार्यक्रम) का आयोजन बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र एंड गोवा द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में उद्घाटक के रूप में मुंबई उच्चन्यायलय के न्यायमूर्ति श्रीराम मोडक, मुख्य अतिथि के रुप में जिला न्यायाधीश ए. ए. ए. शेख, बार काउंसिल आफ महाराष्ट्र एंड गोवा के अध्यक्ष अविनाश भिड़े से उपस्थित थे.
वहीं कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कल्याण जिला न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिद्धार्थ खुरंगले व सतीश अत्रे, उल्हासनगर बार एसोसिएशन अध्यक्ष सदाशिव रणदिवे,
नई मुम्बई बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रसाद पाटील, मुरबाड बार एसोसिएशन अध्यक्ष संतोष झुंझरराव, शाहापुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष जगदीश वारघड़े भिवंडी बार एसोसिएशन अध्यक्ष राऊत उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम के प्रमुख संयोजको में प्रमोद पाटिल, सुदीप पास बोला व गजानंद चौहान थे. इस कार्यक्रम में लगभग एक हजार अधिवक्ता कल्याण, डोम्बिवली, उल्हासनगर, शाहपुर, भिवंडी, मुरबाड से उपस्थित रहे। उक्त आशय की जानकारी उल्हासनगर से अधिवक्ता महेश शर्मा जी ने मुंबई आसपास को दी है
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…
कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…
कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…
कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…