Categories: FEATUREDLatest

प्रदुषण मंडल के नियमो का पालन नही करने वाली कम्पनियों पर ताला – मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

 

डोंबिवली की जो भी औद्योगिक कंपनियां प्रदूषण मंडल के निर्देशों का पालन नहीं करती है उस कंपनी को ताला लगाना पड़ेगा यह वक्तव्य राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को अपने डोंबिवली औद्योगिक क्षेत्र के दौरे के बाद दिया है

उद्धव ठाकरे आज शाम डोम्बिवली औद्योगिक क्षेत्र के फेस २ स्थित निवासी विभाग क्षेत्र के पास स्थित कंपनियों से सड़कों पर रंगीन रसायन बहने की घटना देखने आए थे. मुख्यमंत्री के अनुसार उन्होंने कल्याण स्थित प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं और यहां की विभिन्न रासायनिक एवं प्रोसेस कंपनियों के मालिकों के लिए भी करे संदेश जारी किये हैं

यह भी पढ़े – मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का डोम्बिवली दौरा, ट्रेफिक पुलिस की चांदी

उनके अनुसार यहां की जो भी कंपनी प्रदूषण मंडल द्वारा निर्धारित नियमों का पालन नहीं करते हुए पाई जाएगी. उस कंपनी पर ताला लगा दिया जाएगा. उन्होंने यहां के प्रदूषण मंडल के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि डोंबिवली औद्योगिक परिसर के विभिन्न रासायनिक कंपनियों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट तैयार किया जाए

जिसमें यह भी जानकारी होनी चाहिए कि यहां संचालित रासायनिक कंपनियां नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए कितनी घातक है और उसी हिसाब से अगर आवश्यकता पड़ी तो यहां के घातक कंपनियों को किसी अन्य जगह शिफ्ट करने का प्रावधान भी रखा गया है

मुख्यमंत्री के अनुसार डोंबिवली एमआईडीसी की कंपनियों से निकलने वाला केमिकल मिश्रित पानी की पाइप लाइन भी बहुत पुरानी हो गई है इसी कारण यहां के फेस २ स्थित नाले के पास से रंगीन रसायन युक्त पानी सड़कों पर बहता है उन्होंने इन पुरानी पाइप लाइनों को भी दुरुस्त करने का योजना बनाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के अनेक प्रमुख प्रोजेक्ट आर्थिक संकट के कारण रुके होने की बात स्वीकारी है. उन्होंने इस बाबत मनपा आयुक्त गोविंद बोरके से मिलकर मनपा को 100 करोड़ रूपए की मदद राज्य सरकार द्वारा किए जाने की घोषणा की है

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago