Categories: FEATUREDLatest

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का डोम्बिवली दौरा, ट्रेफिक पुलिस की चांदी

डोंबिवली औद्योगिक परिसर में लगातार प्रदूषण की शिकायत मिलने की वजह से राज्य के मुख्यमंत्री उधव ठाकरे का आज डोम्बिवली में आगमन हुआ था. इससे जहां एक तरफ उनके दौरा क्षेत्र में साफ सफाई के साथ ही स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस भी गुरुवार सुबह से ही चुस्त दुरुस्त दिखी. लेकिन अनेक वाहन चालकों की शिकायत है कि ऐसे वीआईपी के आने जाने से क्षेत्र के ट्रैफिक पुलिस की चांदी हो जाती है. और ट्रेफिक पुलिस वाहन चालको से जांच के नाम पर जमकर वसूली करते है.

डोम्बिवली औद्योगिक परिषद के फेस २ के इंडो एमाइंस केमिकल कंपनी के पास के नाले से लगातार रंगीन रासायनिक पानी रास्ते पर निकलता रहता है. इस रासायनिक पानी से जहां इस तरफ पैदल चलने वाले लोगों को अनेक तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ता है वहीं इससे निकलने वाले प्रदूषित वायु से आसपास का क्षेत्र के नागरिक लगातार प्रभावित रहते हैं.

इसी का सचित्र विवरण पिछले तीन-चार दिन से मुंबई आसपास न्यूज वेब पोर्टल के साथ राज्य के अनेक प्रमुख समाचार पत्रों में भी छपा था. इसी का संज्ञान लेते हुए शिवसेना के अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने पूरे दलबल के साथ डोम्बिवली ओउधोगिक क्षेत्र के इस रासायनिक क्षेत्र का दौरा किया

इस दौरे में उनके साथ उनके पुत्र और राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे और शिवसेना में नंबर दो के नेता माने जाने वाले ठाणे जिले के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे भी उपस्थित थे अपने दौरे में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया. वहां उपस्थित अनेक लोगों से बात की और वहां से चले गए. इस दौरान वहां उपस्थित बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकारों से उन्होंने कोई बातचीत नहीं की।

उल्लेखनीय है कि डोम्बिवली औद्योगिक परिसर में उद्धव ठाकरे के दौरे की सूचना स्वभाविक रूप से स्थानीय पुलिस को पहले से थी. इसीलिए गुरुवार सुबह से डोंबिवली और कल्याण की पुलिस पूरी सतर्कता से अपने कार्य में लगी थी. कल्याण शील रोड के हर नाके हर मोड़ पर पुलिस तैनात थी.

लेकिन यहां के ट्रैफिक पुलिस को शायद पहले से पता था कि मुख्यमंत्री का डोंबिवली में आगमन शाम 5:00 बजे ही होगा. इसीलिए उन्होंने जगह जगह पर नाकेबंदी के नाम पर खासकर दोपहिया वाहनों चालकों से जमकर वसूली की।

सबसे आश्चर्यजनक बात तो यह रही की कल्याण शील रोड पर स्थित सूचक नाका से सोनार पारा तक के सड़क पर भूल से भी ट्रैफिक पुलिस का टोइंग वैन नहीं आता है लेकिन आज सुबह 10:00 बजे से ही ट्रैफिक पुलिस की 2- और सैकड़ों सड़क किनारे खड़े गाड़ियों को उठा उठा कर चक्की नाका स्थित अपने ट्राफिक कार्यालय में जमा कर रही थी.

गाड़ी उठाने के दौरान यह टोइंग वैन कर्मी एनी जगहों पर रोड पर संबंधित गाड़ी का नंबर सड़क पर लिखकर फिर गाड़ी उठाते हैं लेकिन आज इन लोगों ने अजीबोगरीब अभियान चला रखा था. 2 डूइंग वेल इसी सड़क पर घूम रही थी. और सैकड़ों सड़क किनारे खड़े गाड़ियों को उठा उठा कर चक्की नाका स्थित अपने ट्राफिक कार्यालय में जमा कर रही थी.

गाड़ी उठाने के दौरान यह टोइंग वैन कर्मी एनी जगहों पर रोड पर संबंधित गाड़ी का नंबर सड़क पर लिखकर फिर गाड़ी उठाते हैं लेकिन आज इन लोगों ने अजीबोगरीब अभियान चला रखा था. गाड़ी उठाने के बाद वह ना तो इस बारे में किसी को बता रहे थे, ना ही इसकी सूचना सड़क पर लिख रहे थे.

इस कारण अनेक वाहन मालिकों को दोपहर तक उनके वाहन कहां है इसका पता ही नहीं चल पाया था ट्रैफिक पुलिस के इस गैर जिम्मेदाराना रवैया से नागरिकों में रोष का माहौल व्याप्त है

 

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

18 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

5 days ago