मुंबई- एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक दो से तीन राउंड फायरिंग की,
जिसमें बाबा सिद्दीकी को तीन गोलियां लगी. इसके बाद उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.
बताया जा रहा है कि बाबा सिद्दकी अपने बेटे के साथ अपने कार्यालय में जा रहे थे। तभी अचानक उन पर कुछ लोगों ने गोलीबारी की । जिसमें से कुछ गोलियां बाबा सिद्दकी के पेट और सीने में लगीं । आननफानन में बाबा सिद्दकी को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी।
कान्ग्रेस छोडकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( अजीत पवार गुट ) में शामिल होने वाले बाबा सिद्दकी का बॉलीवुड में अच्छी पैठ थी । मुंबई पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। इस हत्याकांड से मुंबई में फिर एक बार अंडरवर्ल्ड सक्रिय होने की आशंकाओं ने जोर पकड लिया है।
कुछ ही दिनों में महाराष्ट्र विधानसभा के चुनावों की घोषणा होने वाली है। ऐसै में बाबा सिद्दकी जैसे कद्दावर नेता की हत्या से राजनीति में हंगामा मच गया है।
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…
कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…
कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…
कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…
कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…