कल्याण – नवी मुंबई मनपा की परिवहन सेवा में कार्यरत कर्मचारियों की वजह से कल्याण – डोम्बिवली के यात्री काफी परेशान हो गए हैं। परिवहन सेवा के चालक और वाहक मनमाने तरीके से सुबह के समय दुर्गाडी किला चौक पर बसें दस से पंद्रह मिनट तक खड़ी कर देते हैं , जिससे कई यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है।
RPF Kalyan : विभाग के सिपाही द्वारा सब इंस्पेक्टर की हत्या
बता दें कि वाशी और बेलापुर से कल्याण आने वाली नवी मुंबई मनपा की बसों में सुबह के समय शील फाटा , लोढ़ा गृह संकुल और मानपाड़ा से कल्याण की तरफ जाने वाले काफी यात्री रहते हैं.
Arrest : RPF सब इंस्पेक्टर के हत्या का आरोपी सिपाही महज 4 घंटे में गिरफ्तार
कल्याण में स्मार्ट सिटी का काम शुरू होने की वजह से इन बसों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। पहले यह बसें पत्री पुल से सीधे कल्याण की तरफ जातीं थीं, अब सभी बसें पत्री पुल से दुर्गाडी होते हुए गुरुदेव होटल तक जाती हैं.
HDFC Dombivli : सिर्फ लिंक पर क्लिक और खाते से 2 लाख गायब, बैंक की भूमिका संदेहास्पद
गुरुदेव होटल से फिर नवी मुंबई की तरफ रवाना होती हैं। गुरुदेव से यात्रियों को पैदल अथवा ऑटो पकड़ कर कल्याण स्टेशन जाना पड़ता है।
Dombivli : 25 साल बाद भी विकास नदारद
लेकिन सुबह के समय लगभग सभी बसों के चालक और वाहक यात्रियों को बीएस में चढ़ने से पहले ही टोकना शुरू कर देते हैं कि बस दुर्गाडी किले के पास दस से पंद्रह मिनट रुकेगी।
Kalayan RTO पुलिस की मुहदेखी कारवाई
चालक और वाहकों की मनमानी से कई यात्रियों की रोज की ट्रेन छूट जाती है। इसके अलावा दस से पंद्रह मिनट दुर्गाडी किले के पास रुकने के बाद चालक और वाहक चाय पीने के बहाने बस को शिवाजी महाराज चौक में खड़ी कर देते हैं।
“साहेब मी गद्दार नाही” वाला बैनर KDMC ने हटाया
इस तरह से यात्रियों को नाहक तकलीफ दी जाती है। यात्रियों का कहना है कि सुबह के समय नवी मुंबई मनपा परिवहन सेवा के कर्मचारियों की मनमानी गलत है। इस पर कहीं ना कहीं रोक लगनी चाहिए।
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…
डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…
डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…
कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…
कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…
कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…