Categories: Latest

मुंबई पुलिस के फरार डीसीपी सौरभ त्रिपाठी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका

*फरार डीसीपी सौरभ त्रिपाठी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मामले की सीबीआई से जांच की मांग की*

मुंबई पुलिस के फरार डीसीपी सौरभ त्रिपाठी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आंगड़िया मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।

त्रिपाठी के अनुसार उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर परम बीर सिंह केस से कनेक्टेड है। परम बीर सिंह का सारा मामला अब सीबीआई के पास है तो उनका भी मामला सीबीआई के पास जाना चाहिए।

त्रिपाठी का कहना है कि जब वे सुरक्षा विभाग के डीसीपी थे तब उन्हें एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुलाया और बताया कि परम बीर सिंह के खिलाफ एसआईटी गठित की जा रही है और उसमें तुम्हें काम करना है।

अधिकारी का संकेत था कि परम बीर सिंह को कैसे भी करके अरेस्ट करना है। त्रिपाठी ने बड़ी विनम्रता से अधिकारी का प्रपोजल अस्वीकार कर दिया। त्रिपाठी का आरोप है कि इसीलिए पुलिस प्रशासन ने उनको आंगड़िया केस में टारगेट किया है।

त्रिपाठी ने उस घटना का भी हवाला दिया है जिसमें परम बीर सिंह ने तब के डीजी (होमगार्ड) संजय पांडेय की वाइस रिकॉर्ड की थी

जिसमें पांडेय उन्हें समझा रहे हैं कि गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ केस वापस ले लो और समझौता कर लो।

मुंबई क्राइम ब्रांच सौरभ त्रिपाठी के नौकर और जीजा को गिरफ्तार कर चुकी है और त्रिपाठी को खोज रही है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

2 hours ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

1 day ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago