Categories: FEATURED

नारियल पानी, संतरे का रस, देशी गाय का दूध व्यक्ति में सकारात्मकता बढाता है तथा ‘वाइन’, ‘व्हिस्की’, ‘बियर,’ ठंड-पेय नकारात्मकता बढाती है !

‘महर्षि अध्यात्म विश्‍वविद्यालय’ द्वारा लंदन की अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक परिषद में पेयों पर शोध प्रस्तुत !

नारियल पानी, संतरे का रस, देशी गाय का दूध व्यक्ति में सकारात्मकता बढाता है तथा ‘वाइन’, ‘व्हिस्की’, ‘बियर’ ठंड-पेय नकारात्मकता बढाती है !

‘खाद्यपदार्थ और पेय उनके गुणधर्मानुसार सकारात्मक अथवा नकारात्मक ऊर्जा प्रक्षेपित करते हैं । उसके अनुसार हमारी आध्यात्मिक स्थिति और ऊर्जा पर उनके सेवन का परिणाम होता है । नारियल का पानी, संतरे का रस अथवा देशी गाय का दूध आदि सात्त्विक पेयों का सेवन करने से व्यक्ति को इन पेयों के माध्यम से सकारात्मकता मिलती है और उसका व्यक्ति और उसके आसपास के समाज को भी शारीरिक एवं आध्यात्मिक स्तर पर लाभ होता है;
परंतु ‘वाइन’, ‘व्हिस्की’, ‘बियर’ एवं ‘ब्रांडेड’ (प्रसिद्ध प्रतिष्ठानों के उत्पादन) बोतलबंद पानी व्यक्ति की सकारात्मक ऊर्जा नष्ट कर नकारात्मक ऊर्जा बढाते हैं, यह शोध में दिखाई दिया है, ऐसा महर्षि अध्यात्म विश्‍वविद्यालय के श्री. शॉन क्लार्क ने ‘फूड एंड बॅवरेजस’ की 31 वीं अंतर राष्ट्रीय परिषद में किया ।
लंदन, यू.के. की ‘कॉन्फ्रैंस सीरीज एल.एल.सी. लिमिटेड कॉन्फ्रैंसीज’ (Conference Series LLC LTD Conferences) ने इस परिषद का आयोजन किया था । श्री. क्लार्क ने ‘मद्यपान का व्यक्ति पर आध्यात्मिक स्तर पर होनेवाला परिणाम’ यह शोधनिबंध प्रस्तुत किया । इस शोधनिबंध के लेखक महर्षि अध्यात्म विश्‍वविद्यालय के संस्थापक परात्पर गुरु डॉ. जयंत बाळाजी आठवले हैं तथा श्री. शॉन क्लार्क सहलेखक हैं । महर्षि अध्यात्म विश्‍वविद्यालय द्वारा वैज्ञानिक परिषदों का यह 88 वां प्रस्तुतीकण था ।

श्री. क्लार्क ने उनके प्रस्तुतीकरण में पेयों के संदर्भ में महर्षि अध्यात्म विश्‍वविद्यालय द्वारा किया गया शोध विस्तार से प्रस्तुत किया । विश्‍वविद्यालय द्वारा किए गए एक प्रयोग में 8 पेय और उनका व्यक्तियों के ऊर्जा पर होनेवाला सूक्ष्म परिणाम ‘यूनिवर्सल ऑरा स्कैनर’ नामक ऊर्जा मापक उपकरण द्वारा मापा गया ।
इससे ध्यान में आया कि, प्रयोग में उपयोग किए गए सभी मद्यों में 11.5 प्रतिशत ‘अल्कोहल’ होते हुए भी ‘रेड वाइन’ कि ऊर्जा सर्वाधिक नकारात्मक था । तत्पश्‍चात क्रमशः ‘व्हिस्की’ और ‘बियर’ का था । प्रसिद्ध प्रतिष्ठानों के बोतलबंद पानी में भी नकारात्मक ऊर्जा थी ।
जबकि नारियल का पानी, संतरे का ताजा रस, भारतीय गाय का दूध और गोवा स्थित आध्यात्मिक शोध केंद्र के पानी में नकारात्मक वलय नहीं था, अपितु केवल सकारात्मक वलय था ।
अन्य एक प्रयोग में, एक पुरुष और एक महिला को प्रतिदिन अलग अलग पेय 8 अलग अलग दिन 8 अलग अलग पेय सेवन करने के लिए कहा गया । ‘यूनिवर्सल ऑरा स्कैनर’ नामक उपकरण से उन दोनों के द्वारा प्रतिदिन पेय सेवन करने से पूर्व और पेय सेवन करने के उपरांत 5 मिनट और 30 मिनट पश्‍चात किए गए निरीक्षण से ध्यान में आया कि, दोनों के सकारात्मक ऊर्जा पर भारतीय गाय के दूध का सर्वाधिक अच्छा परिणाम हुआ । उनका सकारात्मक वलय 500 से 600 प्रतिशत बढकर दोनों का नकारात्मक वलय 91 प्रतिशत तक घटा ।

संतरे के रस से भी सकारात्मक ऊर्जा 358 प्रतिशत बढा और नकारात्मक ऊर्जा 85 प्रतिशत घट गया । ‘व्हिस्की’, ‘बियर’ और ‘वाइन’ आदि नकारात्मक परिणाम करनेवाले पेयों से 5 मिनट में ही दोनो व्यक्तियों का सकारात्मक ऊर्जा पूर्णतः नष्ट हो गया ।
‘बियर’ में सर्वाधिक नकारात्मकता दिखाई दी । उसका सेवन करने पर एक व्यक्ति की नकारात्मकता लगभग 5000 प्रतिशत तक बढ गई । उसके नीचे नकारात्मक परिणाम ‘रेड वाइन’ का दिखाई दिया । प्रयोग में उसका सेवन करनेवाली महिला का नकारात्मक वलय आधे घंटे में ही 3691 प्रतिशत और पुरुष का 1396 प्रतिशत बढ गया । ‘कोला’ पेय का भी दोनों पर नकारात्मक परिणाम हुआ ।
‘जी.डी.वी. बायोवेल’ नामक उपकरण का उपयोग कर किए गए अध्ययन में ‘वाइन’ सेवन करने के पश्‍चात व्यक्ति के कुंडलिनी चक्र मध्य रेखा से दूर हो गए और उनकी ऊर्जा न्यून हो गई, ऐसा दिखाई दिया । यह प्रतिकूल परिणाम का दर्शक है ।
उसी प्रकार, पार्टी में सेवन किए गए पेयों के सूक्ष्म ऊर्जा स्तरीय परिणाम का अध्ययन करने के लिए संगीत, पश्‍चिमी नृत्य और शाकाहारी खाद्यपदार्थ रखकर एक पार्टी आयोजित की गई । सम्मिलित हुए दस जनों में से कुछ व्यक्तियों को एक समान ‘अल्कोहल’ वाले पेय और कुछ व्यक्तियों को अल्कोहल विरहित पेय दिए गए ।
उनका सेवन दो घंटों में करना था । ऊर्जा के निरीक्षणों में दिखाई दिया कि, पार्टी में सम्मिलित प्रत्येक व्यक्ति के वलय की सकारात्मकता पूर्णतः नष्ट हो गई थी । ‘अल्कोहल’ विरहित पेयों की सकारात्मकता वहां के संगीत और वातावरण के कारण नष्ट हो गई थी एवं वह सेवन किए हुए व्यक्तियों में नकारात्मक ऊर्जा निर्माण हो गया

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago