महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रत्याशी प्रमोद (राजू) पाटिल की स्थिति कल्याण ग्रामीण में मजबूत मानी जा रही है वही डोम्बिवली विधानसभा क्षेत्र में आश्चर्यजनक रूप से पिछले तीन-चार दिन में मनसे प्रत्याशी मंदार हलवे का जन आधार लगातार बढ़ा है लेकिन मनसे का स्थानीय से लेकर प्रदेश नेतृत्व जहां कल्याण ग्रामीण विधानसभा सीट पर विशेष ध्यान दे रहा है वही डोम्बिवली विधानसभा पर कम ध्यान दे रहा है लेकिन अगर डोम्बिवली विधानसभा पर भी मेहनत हो, तो कल्याण ग्रामीण के साथ डोम्बिवली सीट भी मनसे निकाल सकती है
कल्याण ग्रामीण से मनसे प्रत्याशी राजू पाटिल की युवा छवि के साथ कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण इस पूरे विधानसभा क्षेत्र में उनकी जीत की संभावनाएं बढ़ रही है लोगों से लगातार जनसम्पर्क और मतदाताओं में नए चेहरे के विधायक के रूप में देखने की चाह से, मनसे प्रत्याशी राजू पाटिल के लिए चुनाव जितना आसान हो गया है.
कुछ ऐसी ही स्थिति मनसे उम्मीदवार मंदार हलवे के लिए डोम्बिवली विधानसभा सीट पर भी बनती नजर आ रही है. उन्हें लगातार स्थानीय शिक्षित वर्ग के मतदाताओं का समर्थन बढ़ रहा है. इसके साथ पिछले दो विधानसभा सत्र में यहाँ से चुने गए भाजपा के रविन्द्र चौहान से मतादाता खासे नाराज है और उन्हें मंदार हलवे सही विकल्प लग रहे है.
इन सबके बावजूद मनसे प्रदेश नेतृत्व डोम्बिवली विधानसभा सीट पर ज्यादा ध्यान नही दे रहा दिख रहा है.स्वच्छ छवि के मनसे के पूर्व डोम्बिवली शहर अध्यक्ष मनोज घरत कल्याण ग्रामीण के प्रभारी बना दिये गए है.वहि कल्याण डोम्बिवली मनपा में विरोधी पक्ष नेता प्रकाश भोईर ने भी कल्याण ग्रामीण सीट का प्रचार का बागडोर सम्भाल रखा है. अगर इन जैसे नेताओं ने थोड़ा बहुत ध्यान डोम्बिवली विधानसभा सीट पर दिया तो मनसे के लिए इन दोनों सीटो पर परिणाम निसंदेह सकारत्मक निकल सकते है.
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…
कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…
कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…
कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…
कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…