(मुंबई आसपास ब्यूरो)
बीजेपी के कोटे से शिवसेना के कोटे में गयी कल्याण पश्चिम विधानसभा सीट पर शिवसेना के प्रत्याशी विश्वनाथ भोईर युति की जीत के प्रति आश्वस्त हैं। मुंबई आसपास से विशेष बातचीत में विश्वनाथ भोईर ने कल्याण पश्चिम की मूलभूत समस्याओं पर बेबाकी से जवाब दिया और जनता के बीच रहकर जनकार्य करने का भरोसा दिलाया।
मुंबई आसपास से बातचीत के दौरान विश्वनाथ भोईर ने कल्याण पश्चिम के सड़कों की खस्ता हालत के बारे में चिंता व्यक्त की और कहा कि लोगों की समस्याओं को हल करना मेरी प्राथमिकता होगी। साथ ही डम्पिंग ग्राउंड की दुर्गंध से जनता को निजात दिलवाने का कार्य भी प्रमुखता से किया जाएगा। विश्वनाथ भोईर के अनुसार कल्याण पश्चिम की विभिन्न सोसायटीओ और बैठी चॉल वालों की समस्याओं को भी हल करने के काम को प्राधान्य दिया जाएगा।
दुर्गाडी किले के पास खाड़ी पर बन रहे नए पुल को जल्द से जल्द पूरा करवा आगरा रोड की यातायात समस्या , पत्री पुल की यातायात समस्या हल की जाएगी और स्मार्ट सिटी के तहत केंद्र सरकार की तरफ से भेजी गयी निधि को सही जगह इस्तेमाल कर कल्याण का कायापलट करना वक़्त की मांग है। विश्वनाथ भोईर ने इस चुनाव में बीजेपी के बागी प्रत्याशी के बारे में बोलते हुए कहा कि मुझे युति के कार्यकर्ताओं पर भरोसा है।
बीजेपी के कट्टर कार्यकर्ता बीजेपी की नीतियों को मानकर युति के प्रत्याशी यानी कि मुझे ही मत करेंगे। विश्वनाथ भोईर ने पी एम सी बैंक के खाताधरकों को भी उचित मदद कर न्याय दिलवाने की बात करते हुए बैंक में हुए घोटाले के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग भी की।
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…
कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…
कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…
कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…
कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…