•बेहरामबाग में हुआ कांग्रेस के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन
(शीतला प्रसाद सरोज)
मुंबई। कांग्रेस वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी बलदेव खोसा ने भाजपा नीत सरकार की आलोचना कर कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर फेल है। जनहित में
इस सरकार को बदलना होगी।
जोगेश्वरी ( प.) के बेहरामबाग स्थित मच्छी मार्केट में अपने चुनावी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर खोसा ने कहा कि मैंने 2014 में जो कार्य जहां छोड़कर आया है, वह आज भी वहीं रुका पड़ा है। क्षेत्र का कोई विकास कार्य नहीं हुआ। जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है।
आज जरूरत है क्षेत्र के विकास कार्य करने वाले की। उन्होंने कहा कि 20 सालों तक मैं विधायाक की हैसियत से बिना भेदभाव किए जनहित का कार्य किया है, इस लिए क्षेत्र के लोग इस चुनाव में मेरा साथ दें। खोसा ने कहा कि यह चुनावी लड़ाई नहीं, बल्कि आजादी की लड़ाई है, जिसको सबको मिलकर लड़ना होगा।
इस अवसर पर सिद्धार्थ खोसा, जेपी यादव, महिला कांग्रेस कमेटी उत्तर-पश्चिम जिला की अध्यक्ष मनोरमा सिंह, निम्मी रिजवी, एमए कश्मीरी, विनोद नेगी, रामकरन यादव, रामजी यादव, राज गुप्ता, उस्मान भाई, रहमत भाई, एमएम यादव, जय कुमार सिंह, अमीरचंद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…
कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…
कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…
कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…
कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…