नवरात्रि में देर रात तक मेट्रो ट्रेनें चलेगी
मेट्रो 2ए और मेट्रो 7 मार्गों पर अतिरिक्त 14 यात्राएं
मुंबई, दि. 14
मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नवरात्रि उत्सव के अवसर पर मेट्रो ट्रेन को देर रात 12.30 बजे तक जारी रखने का निर्णय लिया है।
यह सेवा केवल नवरात्रि पर्व के अवसर पर 19 से 23 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी। नवरात्रि उत्सव के दौरान मेट्रो 2ए और मेट्रो 7 मार्गों पर अतिरिक्त 14 यात्राएं बढ़ा दी गई हैं। अब आखिरी मेट्रो रात 10.30 बजे के बजाय रात 12.30 बजे रवाना होगी.
आखिरी मेट्रो अंधेरी वेस्ट और गुंडवली से रात 12.30 बजे रवाना होगी।