Categories: FEATUREDLatest

महावितरण का महाघोटाला, ग्राहकों का चूस रहे हैं खून !

डोम्बिवली – महाराष्ट्र राज्य विद्युत् वितरण महामंडल यानी कि महावितरण ने  अपने  ग्राहकों को सताने और उनसे अधिक रकम वसूलने का अनोखा कार्य शुरू किया है. जिसके चलते इस भयानक गर्मी में पूरा बिल भरने के बावजूद महावितरण के ग्राहक बिना बिजली के रहने को मज़बूर हैं।

ये भी पढे –  रीजेंसी की जेब में है एमएसआरडीसी, एमएसइडीसी,केडीएमसी, और एमआयडीसी के अधिकारी

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार  कल्याण शील रोड पर स्थित एक ग्राहक को महावितरण ने लगभग नौ हज़ार का बिल भेज दिया।  ग्राहक की इतना बिल भरने की हैसियत ना होने के कारण उसने महावितरण को बिल दो हिस्सों में भरने की विनंती की।  मगर महावितरण ने पूरा बिल एक साथ भरने का फरमान सुना दिया। इतना ही नहीं बकाया बिल की वसूली के लिए महावितरण ने ग्राहक का मीटर भी निकाल लिया।

ये भी पढे – विद्युत महावितरण के सहायक अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार

मीटर निकालने की सूचना तक ग्राहक को नहीं दी गई।  ग्राहक ने किसी तरह से लगभग नौ हज़ार का बिल जमा करवाया और बिजली शुरू  करने  की मांग  की। इस पर महावितरण के अधिकारीयों ने कहा कि आपका मीटर जल चुका है अतः आपको १८०० रुपया और जमा करना होगा।

ये भी पढे – एमएसआरडीसी का पक्षपातपूर्ण रवैया, गोलवलीवासी डूबे या मरे, रीजेंसी अनंतम को खुली छुट.

यह रकम जमा किये बगैर आपकी लाइट शुरू नहीं होगी। ग्राहक ने डोम्बिवली एम आई डी सी स्थित विधुत महावितरण के अधिकारी शेख से पूछा कि जब मैंने कुल बकाया के बारे में पूछताछ की थी तब मुझे मेरे मीटर के जल जाने का मामला बताया ही नहीं गया था और मुझे भेजे गए बिल में भी १८०० रूपये का जिक्र कहीं नहीं है।   फिर अब नौ हज़ार का बिल भरने के बाद जब बिजली आपूर्ति करने की बात आयी तो फिर मुझे १८०० रुपया भरने को कहा जा  रहा है। मुझे मीटर निकालते समय भी सूचित नहीं किया गया। इस पर अधिकारी वर्ग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।  जबकि ग्राहक नौ हज़ार का बिल भरने के बाद भी इस भयंकर गर्मी में बिना बिजली के दिन रात गुजारने को मज़बूर है।

ये भी पढे – बिजली बिल माफी को लेकर नवीन सिंह ने दी आंदोलन की धमकी

 

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

11 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

1 day ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago