Categories: FEATUREDRailway

रेलवे डाक्टरो के तबादले में भी हेरा फेरी !

मध्य रेलवे के स्वस्थ विभाग में तबादलों पर फैसले मनमाने ढंग से लिए जा रहे है मध्य रेलवे के स्वस्थ विभाग के अधिकारी को, ना तो स्थान्तरित होने वाले डाक्टरों की हालत का भान रहता है ना ही करने वाले जगहों के बारे में जानकारी होती है इससे रेलवे अस्पताल के डाक्टरों,  कर्मचारियों के साथ मरीजो में रोष का माहौल है

ये भी पढ़े – रेलवे कालोनीया बन गई है, माफियाओं का अड्डा

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिनों मध्य रेलवे के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो ने बिना सोचे समझे करीबन 7 महिने गर्भवती महिला डाक्टर मिनाक्षी मिश्रा का रातो रात भायखला रेलवे अस्पताल से कल्याण रेलवे अस्पताल स्थानातरण कर दिया, सूत्रो के अनुसार यह स्थानातरण भायखला अस्पताल के  कुछ वरिष्ठ डाक्टर की शह पर हुये है,

सोचने वाली बात तो यह है कि इस समय जबकी गर्भवती महिला डाक्टर स्वयं गाड़ी में सफर करने में लाचार है तो उनका स्थानातरण क्यो किया गया, यदि करना ही था तो सालो से उसी भायखला अस्पताल में एक ही जगह जमे डॉ.दीपक डालमिया का स्थानातरण क्यो नही किया गया ?

ये भी पढ़े – मध्‍य रेलवे और कडोंमपा के बीच पिस रहा है कल्याण रेलवे स्टेशन का कचरा निपटान

मजे की बात तो यह है कि महिला डाक्टर मिनाक्षी मिश्रा को सोचने  समझने का भी  समय नही दिया गया, उसे तत्काल प्रभाव से कल्याण की और रवाना कर दिया गया, और कल्याण के ई.एन.टी डॉ. दामोदर को भायखला अस्पताल ज्वाईन करने का आदेश दे दिया गया. जबकी उन्हें कल्याण आये अभी ज्यादा समय नही हुआ है, फिर तबादला क्यों? इधर महिला डाक्टर डॉ.मिश्रा ने कल्याण आकर 6 महिने का मेटरनीटी अवकाश ले लिया है।

 ये भी पढ़े – टिकट निरीक्षको के साथ बढते दुर्व्यवहार के प्रति नारजगी, आज देश भर के टिकट निरीक्षको का प्रदर्शन

अब सवाल यह उठता है कि कल्याण अस्पताल मंडल स्तर का अस्पताल है इसमे मंडल के सभी जगह से मरीज दिखाने आते है, जब डाक्टर ही अस्पताल में नही रहेगा तब यहाँ दूर दूर से रोज सैकड़ो की संख्या में आने वाले मरीजो के साथ हाल में लाई गई लाखो रुपये की दवा एवं विभिन्न चिकित्सा जांच मशीन का क्या होगा, मरीजो एवं स्वास्थ विभाग के लोगो में इन तबादलो को लेकर काफी असन्तोष है जो कर्मचारीयो की कार्यप्रणाली पर प्रभाव छोड़ेगा, उसकी जिम्मेदार रेलवे के उन आला अफसर होंगे जिन्होंने बिना सोचे समझे जल्दी बाजी में यह निर्णय लिया है।

ये भी पढ़े – क्या लावारिस हैं ? डोम्बिवलिकर !

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 day ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

4 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

4 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

1 month ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago