महाराष्ट्र सरकार संकट में, शिवसेना मंत्री एकनाथ शिंदे 11 विधायकों के साथ
पहली बार महाराष्ट्र सरकार संकट में पड़ गई है। शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे अपने 11 समर्थित विधायकों के साथ लापता हो गए हैं। और आज शिवनेता अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने विधायकों की बैठक भी बुलाई है।
विधान परिषद चुनाव में भाजपा की भारी जीत हुई है। शिवसेना को बड़ा झटका लगा है। इधर एकनाथ शिंदे ने भी शिवसेना को करारा झटका दे दिया है। वे कल से सूरत के फाइव स्टार ग्रांड भगवती होटल में छिपे हुए हैं।
उनके साथ सेना के 11 विधायक भी हैं। सूरत पुलिस ने होटल की सुरक्षा बढ़ा दी है। उसी को अंदर जाने दिया जा रहा है जिन्होंने एडवांस बुकिंग की हुई है।
एकनाथ शिंदे गुजरात के भाजपा प्रमुख सीआर पटेल के संपर्क में हैं।