Categories: Political

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: कल्याण पूर्व में उत्तर भारतीय तय करेंगे जीत और हार

कल्याण- महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की घोषणा होने के बाद कल्याण पूर्व विधानसभा क्षेत्र एक बार फिर चर्चा में आ गया है। यहां जहा एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान विधायक गणपत गायकवाड़ और शिवसेना कल्याण पूर्व शहर प्रमुख महेश गायकवाड के बीच छिड़ी लड़ाई शांत होता नही दिख रहा है।

ऐसे में स्थानीय स्तर पर यह चर्चा जोरों से है कि अगर यहां से महाविकास गठबंधन आपसी तालमेल बिठा कर यहां से किसी सक्षम हिंदी भाषी उम्मीदवार को मैदान में उतरता है तो यह सीट महाविकास गठबंधन के पाले में आसकती है।

विधानसभा चुनाव 2024: कल्याण पूर्व में उत्तर भारतीय प्रत्याशी देने से हो सकता है फेरबदल

वही क्षेत्र में यह भी चर्चा जोरशोर से है कि अगर कल्याण पूर्व सीट से राज्य की महाविकास आघाड़ी यह सीट अपने सहयोगी दल कांग्रेस को देदेती है और कांग्रेस नेतृत्व किसी कर्मठ उत्तर भारतीय कांग्रेसी को यहां से अपना उम्मीदवार बनाता है तो उस उत्तर भारतीय कांग्रेसी उम्मीदवार की जीत लगभग निश्चित हो सकती है।

ज्ञात हो तकरीबन डेढ लाख उत्तर भारतीय मतदाताओं वाले इस विधानसभा क्षेत्र में हर बार उत्तर भारतीय मतदाता निर्णायक साबित होते हैं । कुछ अपवादों को दरकिनार कर दे तो इस विधानसभा क्षेत्र में ढंग से नियोजन कर यदि किसी राजनीतिक दल ने उत्तर भारतीय प्रत्यासी को मैदान में उतारा तो स्थिती अलग होगी।

विधानसभा चुनाव: कल्याण डोंबिवली के चारों सीटों से भाजपा का सुपड़ा साफ होने के चिन्ह

कल्याण पूर्व के रहिवासी लालचंद तिवारी का कहना है कि यदि कोई राजनीतिक दल कर्मठ उत्तर भारतीय व्यक्ति को टिकट देंगे तो शत प्रतिशत जीत हासिल होगी। उनके अनुसार कल्याण पूर्व में पचास से बावन प्रतिशत उत्तर भारतीय मतदाता हैं ।जो तकरीबन डेढ़ से पौने दो लाख हैं ।

वहीं एक अन्य सुभाष सिंह का कहना था कि कल्याण पूर्व विधानसभा क्षेत्र उत्तर भारतीय बहुल क्षेत्र है। साथ ही अब समीकरण बदले हैं । यदि कोई भी दल यहाँ से उत्तर भारतीय को टिकट देता है तो उसकी जीत पक्की है।

समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र में अपने दम पर चुनाव लडेंगी?

बता दें कि कल्याण पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की तरफ से पूर्व नगरसेवक नवीन सिंह ने जोरदार ढंग से अपनी दावेदारी पेश की हुई है।  उन्होंने वर्ष भर पहले से कल्याण पूर्व में अपना जनसंपर्क अभियान चला रखा है। और इस क्षेत्र में उनका प्रभाव भी अच्छा है।

यदि नवीन सिंह को कांग्रेस टिकट देती है तो सारे समीकरण बदल सकते हैं । और महाविकास आघाड़ी की ताकत यहां से बढ़ सकती है।

rajesh

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago