Categories: Political

समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र में अपने दम पर चुनाव लडेंगी?

(देवकी यादव)

समाजवादी पार्टी देश की तिसरा सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के संदर्भ में राज्य के कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की महाविकास आघाड़ी के नेतागण लगातार बैठक कर रहे है।और उसमे समाजवादी पार्टी के नेताओं को नहीं बुलाया जा रहा है।

और इधर महाविकास के तरफ से सयुक्त रूप से उम्मीदवारो के नाम की घोषणा की तैयारी हो रही है। यह सब राज्य के अन्य घटक दलों के साथ नाइंसाफी है। ऐसे में समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र में अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरने के लिए मजबूर हो जायेगी।

यह कहना है समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष अबु आजमी का। विभिन्न समाचार चैनलों के साथ उन्होंने अपने X ( ट्वीटर हैंडल) पर ये बाते सार्वजनिक की है। समाजवादी पार्टी के पास महाराष्ट्र में दो विधायक है। मुंबई के मानखुर्द और भिवंडी पूर्व से। इसी तर्ज पर राज्य की १२ सीटें ऐसी है जहा महाविकास गठबंधन की जगह समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार जीत सकता है।

धर्मांध ताकतों के विरुद्ध की लड़ाई में जीत के लिए महाविकास गठबंधन के नेताओं को इन बातो का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। और जहा जहा समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार जीत सकता हैं वहा उम्मीदवारी देनी चाहिए।

सपा महाराष्ट्र प्रमुख आजमी के अनुसार अगर महाविकास गठबंधन के नेता विना समाजवादी पार्टी को विश्वास में लिए एकतरफा निर्णय लेंगे तो समाजवादी पार्टी भी राज्य भर में अपनी ताकत दिखाने के लिए मजबूर हो जायेगी। और यहां की सभी विधानसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी।

rajesh

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago