Categories: Political

उल्हासनगर विधानसभा चुनाव: नामांकन से पहले ही हवा में उडने लगे हैं संजय गुप्ता!

कर्ण हिंदुस्तानी
उल्हासनगर- दलबदल के लिए मशहूर कथित समाजसेवक संजय गुप्ता इन दिनों उल्हासनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडने की तैयारी कर रहे हैं ।मगर अभी से उनके व्यवहार में अहम दिखने लगा है। कभी कांग्रेस, तो कभी भाजपा और अब वंचित अघाडी में अपना भविष्य तलाश रहे संजय गुप्ता इन दिनों फिर एक बार चर्चा में हैं ।

सूत्रों पर यदि यकीन किया जाए तो संजय गुप्ता राजनीतिक सुपारीबाज बन चुके हैं। और कुछ सौ मत विभाजित करने के लिए इस बार चुनावी मैदान में उतर रहे हैं ।

उत्तर भारतीयों के मसीहा कहलवाने का शौक रखने वाले संजय गुप्ता का उत्तर भारतीयों में कोई भी स्थान नहीं है। एक व्यक्ति ने अपना नाम ना प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि शहर के कैम्प क्रमांक चार में संजय गुप्ता का कारखाना अवैध निर्माण में चल रहा है ।

इस कारखाने को सलामत रखने के लिए ही संजय गुप्ता अपना राजनीतिक रसूख बनाना चाहते हैं । भाजपा में रहकर भाजपा की बुराई करने वाले संजय गुप्ता को उनकी हरकतों की वजह से भाजपा छोडनी पडी थी।

अब वंचित अघाडी का दामन थाम कर संजय गुप्ता खुद को उल्हासनगर के उत्तर भारतीयों का मसीहा साबित करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं । खुद का नाम चमकाने के लिए मध्यवर्ती अस्पताल में बच्ची के जन्म पर पांच हजार रूपये देकर प्रसिद्धि हासिल करने वाले संजय गुप्ता का शहर में कोई भी याद रखने लायक कार्य नहीं है।

स्थानीय मतदाताओं का कहना है कि संजय गुप्ता सौ डेढ सौ मत हासिल करेंगे और विधायक बनने से वंचित रह कर अपनी जमानत राशी भी जप्त करवा आएंगे।

rajesh

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

2 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

2 weeks ago