Categories: Political

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव २०१९, आखिर क्यों कम होता जा रहा है वोट प्रतिशत ?

( कर्ण हिंदुस्तानी )

इस बार जिस तरह से मतदाताओं ने मतदान करने में कोताही बरती है वह ना सिर्फ लोकतंत्र के लिए घातक है बल्कि विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए भी गंभीर विचार करने का सन्देश देने वाला है। साल दर साल मतदाताओं की संख्या में कमी आना इस बात का संकेत है कि आम मतदाता नेताओं की घोषणाओं से तंग आ चुका है।  वही पुराने चेहरे और वही आश्वासन देख कर और सुन कर जनता बोर हो चुकी है।  जनता काम चाहती है।  मगर विभिन्न राजनीतिक दल करोड़ों की निधि के सब्जबाग दिखाकर जनता को बहकाने का काम कर रहे हैं।

राजनीतिक दलों में अब पढ़े लिखे लोगों के बजाए बाहुबलियों का वर्चस्व बन गया है।  जो जितना बड़ा अपराधी वह उतना ही बड़ा टिकिट का दावेदार।  आम समर्पित कार्यकर्ता टिकिट का ख्वाब तक नहीं देख सकता। बाहुबल के साथ साथ धन पशु होना भी आज का फैशन बन गया है। खुलकर धन का उपयोग किया जाने लगा है।

सोमवार को सम्पन्न हुए चुनावों से तो यही लगता है कि चुनाव लड़ना धन दौलत वालों का ही काम है।  चुनाव की घोषणा होने से पहले ही विभिन्न मित्रमंडलों को लाखों रूपये दान स्वरुप दे दिए जातें हैं। कुछ इमारतों के संकुलों में निजी धन से सी सी टी वी लगवा दिए जातें हैं। यह सब स्वच्छ लोकतंत्र का हिस्सा नहीं हैं।  जनता को प्रलोभन देने का सिलसिला कुछ उम्मीदवारों ने शुरू किया और आज यह बीमारी लोकतंत्र को दीमक की तरह खाए जा रही है।

राजनीतिक दलों से अपनी सोसाइटियों में काम करवाने के पश्चात जनता भी यही विचार रखती है कि लोकतंत्र के इन कथित सिपहसालारों ने विधानसभा क्षेत्र के लिए कुछ किया हो या ना किया हो हमारा काम तो हो रहा है ना , बस।  ऐसे विचारों से लोकतंत्र मजबूत होने के बजाए कमजोर ही होगा। ऐसे में लोकतंत्र के सजग प्रहरियों को गंभीरता पूर्वक विचार करना जरूरी है वरना वोट का प्रतिशत और भी नीचे आएगा।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago