Categories: Crime

कल्याण में छह साल की बच्ची से बलात्कार

कल्याण में छह साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में 15 वर्षीय युवक को कोलशेवाडी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोलशेवाडी पुलिस के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर बालाजी फंधारे के अनुसार पीड़ित बच्ची कल्याण शहर में लड़के की बहन के पास ट्यूशन पढ़ने आती थी।

गत सोमवार को जब बच्ची ट्यूशन के लिए गई तो आरोपी ने घर पर किसी के मौजूद नहीं होने का फायदा उठाकर बच्ची का कथित तौर पर बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित बच्ची बाद में रोते हुए घर लौटी और अपने माता-पिता को इस घटना की जानकारी दी, जिन्होंने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार लड़के को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे सुधार गृह में रखने का आदेश दिया।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

1 day ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

2 weeks ago