देवेन्द्र फडणवीस ने देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के तर्ज पर चुनाव नतीजे आने के पहले आज वुधवार को केदारनाथ मंदिर जाकर भगवान शंकर के दर्शन लिए. कल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे् आने वाले हैं. इससे ठीक एक दिन पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपनी पत्नी अमृता फडणवीस के साथ भगवान महादेव के दर्शन करने केदारनाथ पहुंचे. सीएम फडणवीस कुछ लोगों के साथ महाकाल के दरबार पहुंचे और पूजा अर्चना की.
यहाँ यह उल्लेख करना आवश्यक है कि इसी वर्ष मई में लोकसभा चुनाव के नतीजों के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी केदारनाथ पहुंचे थे. पीएम मोदी ने यहां एक गुफा में ध्यान लगाया था और पूजा अर्चना की थी. सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ उनकी पत्नी अमृता फडणवीस भी थीं. पूजा के बाद भगवान महादेव के द्वार के सामने सीएम ने तस्वीरें खिंचवाई. हालांकि यहां उन्होंने कोई बयान नहीं दिया.
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे कल गुरूवार यानी 24 अक्टूबर को आएंगे, गुरुवार को सुबह 8 बजे से महाराष्ट्र और हरियाणा की मतगणना शुरू होगी. दोनों राज्यों के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले गए थे.
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…
अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…