Categories: FEATURED

आज की रात होगा उम्मीदवारों का जागरण

( मुंबई आसपास ब्यूरो )
विधानसभा चुनावों के नतीजे आने में कुछ ही घंटे शेष बचे हैं और सभी उम्मीदवारों के लिए आज की रात बेचैनी से भरी है। सभी उमीदवार अपना अपना हिसाब – किताब लगाने में लगे हुए हैं। कार्यकर्ताओं की फ़ौज कहीं जश्न की तैयारी में लगी है तो कहीं वेट एंड वाच का माहौल बना हुआ है।

कुछ अति उत्साही उम्मीदवारों ने तो शाम की जंगी पार्टी का अपने हिसाब से इंतजाम भी कर लिया है।  कुछ जगहों पर हार – जीत के बाद के माहौल पर भी चिंतन शुरू हो चुका है। मुंबई और अन्य उपनगरों  में जहां कांटे की टक्कर है वहाँ जीत का आंकड़ा चौकाने वाला हो सकता है।  ऐसे में पुलिस भी सक्रियता से मुस्तैद है।

मुंबई में धारावी से वर्षा गायकवाड़ , घाटकोपर पश्चिम से पत्रकार आनंद शुक्ल की तरफ सबकी निगाहें लगीं हुई हैं।  दोनों ही कांग्रेस से अपना भविष्य आजमा रहे हैं।  वर्षा गायकवाड़ मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़ की बेटी है। वहीँ नवी मुंबई में नाइक परिवार की जीत के आंकड़ों पर भी सबकी निगाहें लगी हुई हैं।  गणेश नाइक के नाम इससे पहले सबसे अधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड बना हुआ है।

इस बार गणेश नाइक बेलापुर के बजाए ऐरोली विधानसभा से बीजेपी की टिकिट पर किस्मत आजमा रहे हैं।  बेलापुर से मंदा म्हात्रे बीजेपी से ही मैदान में हैं।  कल्याण पूर्व और पश्चिम विधानसभा की बात करें तो कल्याण पश्चिम से शिवसेना के विश्वनाथ भोईर को बीजेपी से बगावत कर चुनाव लड़ रहे नरेंद्र पवार टक्कर दे रहे हैं। कल्याण पूर्व से अपक्ष विधायक रह चुके गणपत गायकवाड़ इस बार बीजेपी की टिकिट पर मैदान में हैं।

गायकवाड़ को शिवसेना के बागी उमीदवार धनञ्जय बोडारे टक्कर  दे रहे  हैं। कल्याण ग्रामीण में मनसे और शिवसेना में प्रमुख टक्कर है। वहीँ डोम्बिवली विधान सभा से बीजेपी  के उमीदवार  रविंद्र चव्हाण को मनसे के मंदार हलबे जबरदस्त टक्कर देते दिख रहे हैं।  दोनों को मतदाताओं का कितना साथ मिलता है यह जान्ने के लिए ही आज की रात जागरण की तरह ही कटेगी।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago