Categories: FEATURED

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव २०१९, भाजपा का गर्वहरण

(कर्ण हिन्दुस्तानी )
आज विधानसभा चुनावों के नतीजे आ गए और बीजेपी  को उसके गर्वहरण का भी एहसास हो गया होगा।  पार्टी के लिए यह नतीजे ना रोया जाए , ना हंसा जाए की हालत करने वाला है।  २०१४ में जब बीजेपी शिवसेना का गठबंधन नहीं था तब बीजेपी ने २६० सीटों पर चुनाव लड़कर १२२ सीटों पर विजय हासिल की थी।  इस बार शिवसेना से गठबंधन कर सौ का आंकड़ा भी मुश्किल से हासिल करने की नौबत आ गई है। इसका जिम्मेदार कौन है ? यह सवाल अब आम कार्यकर्ता पूछने लगा है।
बीजेपी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर बाहरी उम्मीदवारों को टिकिट देना।  जबरन गठबंधन कर मौजूदा विधायकों का टिकिट काट कर शिवसेना झोली में डालना क्या पराजय की वजह नहीं है ?
मोदी – शाह की जोड़ी को आगे कर चुनाव जीतने की गलत फेहमी जो बीजेपी में पनपने लगी है वह बीजेपी के भविष्य के लिए खतरनाक है। राष्ट्रिय मुद्दों को आगे कर स्थानीय मुद्दों को नकारना आखिर कब तक चलेगा ? महाराष्ट्र की जनता की जरूरतों को दरकिनार कर आयाराम को महत्व देने वाले महाराष्ट्र के बीजेपी पदाधिकारियों को अब आत्मचिंतन करने की नितांत जरूरत है।  अपने ही वरिष्ठ नेताओं को टिकिट नकार कर दूसरे दलों से आये लोगों को टिकिट देकर आखिर बीजेपी का नेतृत्व साबित क्या करना चाह रहा था ?
जिन बाहरी लोगों को टिकिट दिया गया उनमें से कितने जीत कर आये हैं , इसका  विश्लेषण होने का वक़्त आ गया है। बीजेपी में अगर इस बार बड़े पैमाने पर बगावत का बिगुल बजा है तो उसके लिए बीजेपी का नेतृत्व ही जिम्मेदार है।  ऐसे पदाधिकारियों पर केंद्रीय नेतृत्व क्या कार्रवाई करता है यह देखना भी जरूरी है। अभी कई जगहों के स्पष्ट नतीजे आने बाकी हैं। मगर खुद के बल पर १४७ सीटें लाने की बात करने वाली बीजेपी को मतदाताओं ने उसकी औकात बता दी है। यदि अब भी बीजेपी का प्रदेश नेतृत्व आत्मचिंतन नहीं करता है तो भविष्य ठीक नजर नहीं आता है।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

4 days ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

5 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

7 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

3 weeks ago