तकरीबन 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर फरार हुए गुडविन ज्वेलर्स के मालिकों ने एक वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के साथ मंच साझा किया था। एक मराठी अखबार द्वारा आयोजित समारोह में फड़णवीस, पंकजा मुंडे, पूनम महाजन और गुडविन ज्वेलर्स के चीटर ब्रदर्स- सुधीर कुमार मोहन अक्रकरन उर्फ़ नायर और सुनील कुमार मोहन अक्रकरन उर्फ़ नायर भी मौजूद थे।
डोम्बिवली के अति पॉश ‘पलावा’ संकुल में रहने वाले इन चीटर ब्रदर्स ने उक्त समारोह के फोटो अपने हॉल में लगाए थे और सबको दिखाते थे कि उनका सीधा सम्बन्ध मुख्यमंत्री से है। कल्याण और डोम्बिवली से हालिया चुनकर आये तीन विधायकों से इन चीटरों के अच्छे सम्बन्ध थे।
शनिवार सुबह डोम्बिवली, कल्याण, उल्हासनगर, अम्बरनाथ में हड़कंप मच गया जब सबको मालूम पड़ा कि गुडविन ज्वेलर्स के मालिक सुनील ‘नायर’ और सुधीर ‘नायर’ फरार हो गए हैं। लोग इकठ्ठा हुए और पुलिस में अर्जी दी। घोटाला 500 करोड़ के आसपास का है, इसलिए पुलिस ने निवेशकों को आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत करने की सलाह दी।
मूलतः केरल के त्रिशूर के रहनेवाले नायर ब्रदर्स में से सुधीर को नवी मुम्बई की नेरुल पुलिस ने पत्नी इंदु की हत्या की कोशिश के आरोप में दिसंबर 2016 में गिरफ्तार किया था।
गुडविन ज्वेलर्स की केरल, गोवा, पुणे, अम्बरनाथ, डोम्बिवली में 10 शाखाएं थीं। जन स्वाभिमान को एक निवेशक ने बताया कि बीसी योजना में तो एक महिला ने 50 लाख और एक युवक ने 75 लाख निवेश किये थे।
Sources – ABI News
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…
डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…
डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…
कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…
कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…
कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…