Categories: FEATURED

पीएमसी खाताधारको को आरबीआई से राहत, गवर्नर बोले आपके पैसे सुरक्षित

पंजाब एंड महाराष्ट्र को ऑपरेटिव बैंक पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा लगाए गए बैन के लगभग एक महीने बाद आज मंगलवार को आरबीआई गवर्नर ने पीएमसी बैंक के खाताधारकों से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि पीएमसी बैंक में जमा खाताधारकों के पैसे सुरक्षित है.

आरबीआई गवर्नर के अनुसार इसी विषय में आगामी 27 अक्टूबर को आरबीआई के तरफ से एक प्रेस कांफ्रेंस का भी आयोजन किया गया है जिसमें इस बारे विस्तृत जानकारी दी जाएगी. पीएमसी बैंक खाताधारकों को आरबीआई गवर्नर ने इसी महीने की 30 तारीख तक पीएमसी बैंक पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है.

ज्ञात हो कि गत सितंबर माह के 24 तारीख को आरबीआई ने पीएमसी बैंक के ट्रांजैक्शन पर पूरी तरह से बैन लगा दिया था खाताधारकों को रात में उनके मोबाइल पर मैसेज भेजा गया. दूसरे दिन से बैंक के ट्रांजैक्शन बंद कर दिए गए. जिससे बैंक के हजारों खाताधारकों में हताशा का माहौल पैदा हो गया और इसी दौरान बैंक से पैसे नहीं मिलने की दुविधा में कुल ५  पीएमसी बैंक खाताधारकों की मृत्यु होने की भी सूचना है

इसके साथ पीएनसी बैंक के खाताधारकों का आरबीआई के विरोध में लगातार विरोध प्रदर्शन जारी था पिछले कुछ दिनों से आरबीआई कार्यालय के सामने भी धरना प्रदर्शन चल रहा था आज मंगलवार को आरबीआई गवर्नर से मुलाकात का वक्त पीएमसी खाताधारकों के तरफ से मांगा गया जिसे मंजूरी मिली और उसी बैठक में आरबीआई गवर्नर ने खाताधारकों के पैसे सुरक्षित होने की बात कही और इस मामले में आगामी 30 अक्टूबर तक उचित निर्णय ले लेने का भी आश्वासन दिया है

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

4 days ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

6 days ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

3 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

1 month ago