Categories: CrimeLatest

गोल्ड स्मगलर दीपक सुहानी को पकड़ने बैंगलोर डीआरआई का उल्हासनगर में छापा

उल्हासनगर- कल्याण में रहकर गोल्ड की स्मगलिंग करनेवाले दीपक सुहानी को पकड़ने के लिए राजस्व ख़ुफ़िया निदेशालय (डीआरआई) की बैंगलोर इकाई ने मंगलवार सुबह उल्हासनगर और कल्याण में कई जगहों पर छापे मारे। लेकिन दीपक सुहानी बच निकला।

एक डीआरआई अधिकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 7 बजे तकरीबन 15 डीआरआई के अधिकारियों के समूह ने कल्याण और उल्हासनगर में कई जगहों पर दबिश दी लेकिन दीपक सुहानी और उसके गैंग मेंबर्स हाथ नहीं लगे। अधिकारी ने बताया कि दीपक सुहानी के अलावा कमल मोटवानी, पंकज धामिजानी, जय धामिजानी और डैनी को पकड़ने के लिए टीम ने उल्हासनगर-5  में कई ठिकानों पर छापे मारे।

बताते हैं दीपक सुहानी ने मुम्बई में कहीं पर एक फ्लैट किराये पर लिया है और अपने मेंबर्स को वहीं रखता है। हालाँकि अधिकारी ने बताया कि वे एक-दो दिन और उल्हासनगर-कल्याण में रहकर उस गैंग पर नज़र रखने वाले हैं।

Sources – ABI News

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

6 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

1 week ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

2 weeks ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

4 weeks ago