Categories: TOP STORIES

भाषाई विवाद चरम पर, डोंबिवली में दो हिंदी भाषी महिलाओं को पुरुषों ने पीटा

विधानसभा चुनाव के बाद से ही मुख्य रूप से मुंबई वह इसके उपनगरों में भाषाई विवाद का मामला निरंतर सामने आ रहा है और इस मामले में अज्ञात कारणों से राज्य की भारतीय जनता पार्टी महायुति गठबंधन सरकार न सिर्फ मौन धारण कर रखी है बल्कि समय-समय पर इस मामले में एकतरफा रुख अपना रही है।

महाराष्ट्र में गत वर्ष नवंबर में संपन्न विधानसभा चुनाव के बाद से भाषाई विवाद का मामला सामने आ रहा है। इस दौरान कल्याण पश्चिम की घटना के साथ मुंबई के अन्य उपनगरों में हिंदी और मराठी भाषियों में भाषा को लेकर विवाद और मारपीट के अनेक मामले सामने आए हैं।

राज्य सरकार भी यह जानती है कि यह सब मामले को तूल देने में देश विरोधी ताकतों के साथ विरोधी दलों के लिए कार्यरत मीडिया हाउस और उनके समर्थक पत्रकार ही दोषी है। लेकिन वोट बैंक के राजनीति के कारण राज्य की महायुति गठबंधन सरकार भी हिंदी भाषीयो को ही अपना टारगेट बना रही है

राज्य सरकार की इस दोगली नीति के कारण यहां रह रहे हिंदी भाषियों में तीव्र नाराजी देखी जा सकती है। जबकि इस मामले में यहां कार्यरत हिंदी भाषी संगठन भी निसहाय से दिख रहे हैं।

कल्याण पश्चिम की घटना से इसकी सच्चाई समझी जा सकती है जहां एक इमारत में रह रहे पड़ोसियों के विवाद को हिंदी और मराठी भाषियों का विवाद दिखाकर मीडिया में जमकर उछाला गया। इस मामले को शुरुआती दौर में तूल देने वाले पत्रकारों की जांच हो तो सच्चाई पता चल सकती है।

क्योंकि कल्याण पश्चिम वाले मामले में विवाद भले ही एक हिंदी भाषी परिवार और एक मराठी भाषा परिवार में हुआ था लेकिन मराठी परिवार से मारपीट करने वाले अनेक मराठी भाषी आरोपी ही थे। लेकिन मामले को सोची समझी राजनीति के तहत हिंदी भाषी बनाम मराठी भाषी बना दिया गया और उसके बाद से मुंबई व इसके ऊपनगरों में भाषाई विवाद चरम पर है।

ताजा मामला ठाणे जिले के डोंबिवली से सामने आया है, जहाँ अंग्रेजी में “एक्सक्यूज मी” कहने पर दो हिंदी भाषी महिलाओं को मराठी भाषी पुरुषों के साथ महिलाओं द्वारा बुरी तरह पीटा गया।

यह घटना डोंबिवली की गणेश श्रद्धा बिल्डिंग में हुई हैं । जहाँ पूनम अंकित गुप्ता और उनकी बहन गीता सोमवार 7 अप्रैल की रात लगभग 9:30 बजे अपने वाहन से घर लौट रही थीं। जैसे ही वे इमारत के बाहर पहुँचीं, उन्होंने देखा कि अनिल पवार और उनकी पत्नी सड़क पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। रास्ता देने के लिए पूनम ने अंग्रेजी में “एक्सक्यूज मी” कहा, जिस पर आरोपी दंपति ने नाराज़ होकर उन्हें मराठी में बोलने के लिए कहा और तुरंत दोनों बहनों पर हमला कर दिया।

हमले में पूनम की नाक पर गंभीर चोट आई। इसके बाद, पवार के रिश्तेदार बाबासाहेब ढाबले, उनके बेटे रितेश और अन्य चार-पांच महिलाएं और तीन युवक भी शामिल हो गए और दोनों बहनों की मिलकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि घटना के समय शिकायतकर्ता के साथ एक बच्चा भी था, लेकिन हमलावरों ने उसकी भी परवाह नहीं की।

इस मामले में विष्णुनगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 115(2), 352 और 324(4) के तहत शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने इसे असंज्ञेय अपराध मानते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

rajesh

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago