मुंबई:
मुंबई पुलिस के गलियारों में इन दिनों एक शादी का वीडियो चर्चा और विवाद का केंद्र बना हुआ है। यह वीडियो किसी नेता या अभिनेता का नहीं, बल्कि मुंबई पुलिस के विवादित रिटायर्ड सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) दयानंद नायक उर्फ ‘दया’ के बेटे के विवाह समारोह का है। इस समारोह में फिल्म सितारों की भारी भीड़ और उनकी ‘नजदीकी’ को देखकर मुंबई पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी सोशल मीडिया पर नकारात्मक टिप्पणियां कर रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि एक पुलिस अधिकारी के घर के कार्यक्रम में आखिर पूरा बॉलीवुड पलक-पांवड़े बिछाकर क्यों खड़ा है?
फ्लैशबैक: फोन रिकॉर्डिंग और ब्लैकमेलिंग का दौर
90 के दशक में जब मुंबई अंडरवर्ल्ड के खौफ से कांप रही थी, तब क्राइम ब्रांच की CIU (अंधेरी) यूनिट में एक अलग ही खेल चल रहा था। आरोप है कि इस यूनिट के मुखिया प्रदीप शर्मा और उनके शागिर्द दया नायक, सचिन वझे जैसे लोग तत्कालीन ‘दाऊदवुड’ (बॉलीवुड) के एक्टर्स और एक्ट्रेसेस की फोन रिकॉर्डिंग करते थे। दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील या अबू सालेम से होने वाली बातचीत को हथियार बनाकर ये अधिकारी सितारों को ‘मकोका’ लगाने की धमकी देते थे और अपनी शर्तों पर काम करवाते थे। आज उसी बॉलीवुड का इस शादी में उमड़ना पुराने ‘खौफ’ या ‘अवैध रिश्तों’ की याद दिला रहा है।
फर्जी एनकाउंटर किंग और विवादित सेवा
दया नायक की पहचान एक ऐसे अधिकारी की रही है जिसने सेवा नियमों (Service Rules) को ताक पर रखकर पूरी नौकरी मुंबई में ही काटी। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का तमगा हासिल करने के पीछे की सच्चाई यह रही कि इन्होंने छोटा राजन की टिप पर दाऊद के गुर्गों को मारा और दाऊद की टिप पर राजन के। शैक्षणिक डिग्रियां फर्जी होने के आरोपों के बावजूद, दया नायक का रसूख कभी कम नहीं हुआ।
खाकी और बॉलीवुड का ‘अंधेरा’ सच! एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के घर सितारों का जमावड़ा
ACP पद की ‘मजबूरी’ या रणनीति?
पुलिस महकमे में यह चर्चा आम है कि दया नायक ने अपनी पूरी सर्विस में सीनियर इंस्पेक्टर (Sr PI) पद को ही प्राथमिकता दी, क्योंकि मलाईदार कमाई वहीं थी। ACP का पद बड़ा तो है, लेकिन कमाई के मामले में ‘सूखा’ माना जाता है। शायद यही वजह है कि उन्होंने रिटायरमेंट से महज एक दिन पहले ACP का प्रमोशन लिया।
स्टार सिस्टम का ‘सिपाही’
वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक पुलिस कर्मी ने लिखा, “यह एक पुलिस अफसर के बेटे की शादी नहीं, बल्कि उस ‘सिपाही’ का शक्ति प्रदर्शन है जिसने वर्दी का इस्तेमाल आम जनता की रक्षा के लिए नहीं, बल्कि सेलिब्रिटी सर्किट में अपनी पैठ बनाने के लिए किया।”
आम नागरिकों के लिए कभी उपलब्ध न रहने वाले ये तथाकथित ‘एनकाउंटर किंग्स’ फिल्म सितारों के लिए हमेशा ‘हाजिर’ रहे। यही वजह है कि आज एक दागी छवि वाले रिटायर्ड अधिकारी के आंगन में फिल्मी सितारों का मेला लगा है। मुंबई पुलिस के गलियारों में इस वीडियो ने विभाग की साख पर एक बार फिर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…
डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…
डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…
कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…
कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…
कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…