Categories: Crime

Jalebi Baba को 120 महिलाओं से बलात्कार करने के आरोप में 14 साल कैद

*चाय में देता था नशे की गोलियां, अफीम खाकर करता था रेप… 120 महिलाओं से बलात्कार करने वाले जलेबी बाबा को 14 साल की सज़ा*

महिलाओं से तंत्र मंत्र के बहाने नशीला पदार्थ देकर उनसे दुष्कर्म करने और उनकी अश्लील वीडियो बनाकर उन्हे ब्लैकमेल करने के मामले में दोषी पाए गए जलेबी बाबा को फतेहाबाद की जिला अदालत ने पाक्सो एक्ट में 14 साल कैद की सुनाई है।

वहीं आईटी एक्ट में 5 साल की सजा सुनाई गई। इसके अलावा दुष्कर्म मामले में 14 साल की कैद की सजा सुनाई गई। जलेबी बाबा की सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। स्‍पेशल कोर्ट ने बाबा को 5 जनवरी को दोषी करार दिया था।

महिलाओं से तंत्र मंत्र के बहाने नशीला पदार्थ देकर उनसे दुष्कर्म करने और उनकी अश्लील वीडियो बनाने के दोषी जलेबी बाबा को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज बलवंत सिंह की अदालत ने 14 साल की सजा सुनाई है।

जलेबी बाबा को अदालत ने दो महिलाओं से दुष्कर्म करने व पाक्सो एक्ट के एक मामले में दोषी मानते हुए उसे पोक्सो एक्ट में 14 साल, दुष्कर्म मामले में सात-सात साल व आईटी एक्ट में पांच साल की सजा सुनाई। वहीं उसे 35 हजार रुपये का जुर्माना किया है। जुर्माना न भरने की सुरत में दो साल की अतिरिक्त सजा और भुगतनी होगी। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।

जुलाई 2018 में बाबा का एक विडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक महिला से दुष्कर्म करता नजर आ रहा था। विडियो के वायरल होते ही टोहाना में विरोध के स्वर फैल गए और बाबा के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

टोहाना पुलिस ने 19 जुलाई 2018 को टोहाना शहर थाने के तत्कालीन प्रभारी प्रदीप कुमार की शिकायत पर बाबा अमर पुरी उर्फ बिल्लूराम उर्फ जलेबी बाबा के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अनेक धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।

पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर उसके घर से अफीम, पिस्तौल व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया था।

पुलिस ने 100 के करीब महिलाओं के साथ बाबा द्वारा संबंध बनाने की विडियो भी बरामद की थी। उसे अदालत ने पांच जनवरी को दोषी करार दिया था।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

3 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago