FEATUREDSocial

जगदीश मौर्या सेवादल सचिव बनें

(शीतला प्रसाद सरोज)
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, मुंबई ने संगठन मजबूत बनाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता व अंधेरी (पू.) निवासी जगदीश मौर्या को संगठन का सेवादल सचिव नियुक्त किया।
यह नियुक्ति पार्टी के उत्तर- पश्चिम जिला सेवादल अध्यक्ष शिवकुमार की अनुशंसा पर पार्टी के मुंबई सेवादल अध्यक्ष दीपक पवार ने की।
अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए जगदीश मौर्या ने कहा कि संगठन ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें पद की जवाबदेही दी है, उसके मद्देनजर वह संगठन को मजबूत करने में कोई कोरकसर बाकी नहीं रखेंगे।
मौर्या की नियुक्ति पर पार्टी के मुबंई महासचिव अखिलेश सिंह, जिला शांताराम पाटकर, लवू भालेकर, संजय मिश्रा, गणेश मोर्या, सुबेदार मोर्या, सुरेश मोर्या, धर्मराज यादव हृदय नाथ चौबे, रामलाल यादव, राकेश कहार, चद्रकातं शर्मा, सुरेन्द्र यादव, अमित यादव, राकेश मौर्य उमेश मौर्य, संजय पिलेके जयेश पटेल, सुनिल पाटकर, प्रकाश पाटकर, विरेन पारिख, मजहर शेख, इंद्र कुमार जोशी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *