कल्याण में भारतीय जनसंघ की स्थापना, अनिल कुमार गर्ग बने अध्यक्ष
विगत दिन अखिल भारतीय जनसंघ ने कल्याण में एक सभा लेकर कल्याण में अखिल भारतीय जनसंघ कल्याण शाखा का गठन किया। जनसंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री आशिश शुक्ला एवं महासचिव श्री निलेश आर. जैन ने कल्याण के समाज सेवक अनिल कुमार गर्ग को कल्याण का अध्यक्ष, जितेन्द्र गुप्ता को कोषाध्यक्ष, सुबोध सोनी को महासचिव, मनोज अग्रवाल को उपाध्यक्ष एवं महेन्द्र जाधव को सचिव नियुक्त करने की घोषणा की। कार्यक्रम में विशेषकर अग्रवाल समाज के रजनीश अग्रवाल, राजीव गुप्ता, मोहन अग्रवाल, राजेश मित्तल, महेश शाह, सागर गुप्ता के अलावा विनोद चौधरी, सुरेंद्र शर्मा(उर्फ बबलू), अवध नारायण मिश्रा, सलमा शेख के अलावा काफी संख्या में विभिन्न क्षेत्रो से आये लोगो ने सभा में भाग लिया।

