Categories: Social

जरूरतमंद लोगो की मदद करना सभी लोगों का कर्तव्य है- पी. डी. सर्राफ

आज अग्रवाल समाज कल्याण एवं अखिल भारतीय मानस समिती कल्याण ने संयुक्त रूप से मुक्त जीवन आश्रम शाहपुर का दौरा किया एवं वहां के रहवासियो के लिये जीवन उपयोगी वस्तुये उपलब्ध कराई। प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख श्री पी. डी. सर्राफ ने सभी लोगों से आग्रह किया कि जहां जीवन उपयोगी सामान की जरूरत है वह निसंकोच उपलब्ध कराये। ज्ञात रहे मुक्तजीवन आश्रम शाहपुर के नजदीक करीबन 68 एकड़ जमीन में फैला हुआ है और इसमें काफी संख्या में कुष्टरोगी के मरीज एवं वृद्ध महिलाएं एवं पुरुष बिना कोई फीस दिये रहते है।

प्रतिनिधि मंडल में डॉ. नवीन मोदी, वेणु गोपाल, अनिल कुमार गर्ग, जितेंद्र गुप्ता, मनोज अग्रवाल के अलावा शाहपुर अग्रवाल समाज के लोग भी उपस्थित थे। ज्ञात रहे अग्रवाल समाज कल्याण पहले भी ऐसे आयोजन करता आया है हाल में आई बाड़ से पीड़ितो के लिए मोहना में सद्भावना मंच डोम्बिवली के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर एंव मुफ्त दवाइयों के वितरण के साथ मुफ्त राशन की भी व्यवस्था की थी, रामबाग सिथत अनाथ आश्रम में बच्चों के लिए भी खाने के समान की व्यवस्था करता आया है !

ये भी पढ़े – अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर भजन संध्या का भव्य आयोजन

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago