Categories: FEATURED

धोखा है चुनाव पूर्व घोषणाबाजी और भूमिपूजन

(मुंबई आसपास बयूरो )
चुनावों का बिगुल बजते ही पूरे राज्य में सत्ताधारियों ने विकास कार्यों का तूफ़ानी भूमिपूजन शुरू कर दिया है।  चारों तरफ बस भूमिपूजन हो रहे हैं।  जनता को लुभाने वाले होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। भरी बरसात में विधायक गण भूमिपूजन कर रहे हैं।  जनता को पुचकारने और अपनी तरफ खेंचने की खातिर हर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

यहां तक कि मतदाताओं के घर बच्चा पैदा होने पर बधाई देने तक लोकप्रतिनिधि पहुँच रहे हैं।  जनता को इसी में ख़ुशी महसूस हो रही है।  जनता को शहर की तकलीफों से दूर ले जाकर प्यार की झप्पी दी जा रही है।  मगर फिर भी यक्ष प्रश्न वहीँ बरकरार रहता है कि जो घोषणाएं चुनावी बयार में की जा रहीं हैं उनको पूरा कब किया जाएगा ?
टूटी सड़कें , खराब नियोजन , पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं से वंचित जनता अपना दुखड़ा किसको सुनाए। मनपा अपना पल्ला झाड़ते हुए महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवेलोपमेंट कारपोरेशन पर ऊँगली उठाती है तो एम एम आर डी ए की निधि से बनने वाली सड़कों की शिकायत किस्से की जाए यह किसी को पता ही नहीं है।  लोगों को करोड़ों का बजट बता कर खुश किया जा रहा है। मगर जनता नहीं जानती कि इस  करोड़ों की निधि से होने वाले कार्यों  की निविदा कब निकली ?

एक तरफ तो निधि मंजूर होने के होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं तो दुसरी तरफ इस निधि से होने वाले कार्यों का भूमिपूजन किया जा रहा है। यदि निधि सिर्फ मंजूर हुई है तो कार्यों का भूमिपूजन कैसे सम्भव है ? निधि मंजूरी के बाद संबंधित कार्यों की निविदा आमंत्रित की जाती है उसके बाद कार्य शुरू होने पर भूमिपूजन किया जाता है।  मगर यहां तो निधि मंजूर होने के होर्डिंग्स लगाकर भूमिपूजन किया जा रहा है , क्या यह लोगों की आँखों में धुल झोंकने का कार्य नहीं है ? ऐसी घोषणाएं चुनावी होती हैं और चुनाव संपन्न होने के बाद विलुप्त भी हो जातीं हैं।  जनता को यह बात ना जाने कब समझ आएगी।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago