FEATUREDSocial

लिम्का बुक्स आँफ रिकार्ड्स मे शामिल भारत की प्रथम हिंदी मिडिया डायरेक्टरी

प्रेम चौबे

लिम्का बुक्स आँफ रिकार्ड्स मे शामिल भारत की प्रथम हिंदी मिडिया डायरेक्टरीs, पत्रकारिता कोश के संपादक आफताब आलम ने पत्रकारों सम्बोधित करते हुए अपने पत्रकारिता के पुराने अनुभवों को साझा कीया। जब एंड्राइड मोबाइल नही हुआ करते थे साक्ष्य के रूप मे हमे कैसे,कैसे सबूत रखने पड़ते थे और आज के दौर मे साधन तो हैं पर विश्वसनीयता से दूर पत्रकारिता भटकी सी प्रतीत होती हैं हमे आवश्यकता हैं जनता के बीच उनकी समस्याओं को चौथे स्तंभ के रूप मे सरकार और जनता के बीच सेतू का निर्वाह करे आफताब आलम पत्रकारिता कोश के विमोचन पर नालासोपारा स्थिति अंबावाड़ी में क्राईम रिपोर्टर एसोसिएशन के कार्यलय में एकत्रीत पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
आज की जनता मिडिया पर सबसे ज्यादा भरोसा और न्याय की उम्मीद रखती हैं ऐसे मे हमारा दायित्व और कर्म हमेशा अपने साफ सुथरे मिशन पर केन्द्रीत रखे जहां निर्दोष सजा न भुगते पर दोषी बचने न पाऐ ये हमारी पहली प्रथमिकता हो।
कार्यक्रम की शुरुआत सलाम वसई सेवा संघ के अध्यक्ष विनय तिवारी और क्राईम रिपोर्टर टी.वी.न्यूज के संपादक राज शर्मा द्वारा आफताब आलम के सम्मान और उनके पत्रकारिता के शुरुआती दिनो की उनकी संघर्षयात्रा और पत्रकारिता कोश तक के सफर की उनकी यात्रा जिसे स्वयं उन्होंने पत्रकारों से शेयर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *