FEATUREDSocial

झारखंड वासी महाराष्ट्र युवा मंच ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

शीतला प्रसाद सरोज

मुंबई। सामाजिक संस्था झारखंड वासी महाराष्ट्र युवा मंच ने बांद्रा (पश्चिम) स्थित रंग शारदा हाल में अपना 13 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व राज्य के कैबिनेट मंत्री राज के. पुरोहित ने संस्था द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि झारखंडी समाज अपने मेहनत के बल पर समाज में एक अच्छा स्थान मुकाम हासिल किया है, जिसके लिए हम इस समाज का अभिनंदन करते हैं। पुरोहित ने इस समाज को आश्वासन दिया कि झारखंडी समाज के विकास के लिए जो भी सहयोग चाहिए, उसे वह देने के लिए सदैव तैयार हैं।
कार्यक्रम का संचालन संजय शर्मा ने किया।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अमरजीत मिश्रा, संस्था के संस्थापक गणेश गुप्ता, अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, कोर कमिटी के महासचिव सनातन शाह, मुंबई सचिव बसंत एल दांगी,  सदस्य सिकन्दर शर्मा, दुर्योधन महतो महेंद्र राणा, अंधेरी शाखा अध्यक्ष अशोक दांगी, सुनील दांगी, सूरज सक्सेना, दुर्योधन महतो सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *