Categories: FEATURED

श्री राम के आदर्शों पर चलकर ही भारत विश्वगुरु बन सकता हैं – आचार्य अरविंद मिश्रा

प्रेम चौबे

वसई गृहस्थ सेवा आश्रम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं श्री राम सेवा समिति के तत्वावधान मे नौ दिवसीय संगीतमय भव्य ‘राम कथा’ श्री राम मंदिर प्रांगण रिध्दी सिध्दी आर्केड़ नालासोपारा पूर्व मे आयोजित किया गया हैं।

नायगांव पूर्व मे ब्राह्मण सेना का परिचय सम्मेलन संपन्न

धर्म चक्रवर्ती श्रीमद्जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी राघवाचार्य जी के दीक्षित शिष्य व कथाव्यास आचार्य अरविंद मिश्रा जी के मुखारविंद से निकलने वाली पतितपावनी राम कथा के छठवें दिन बृहस्पतिवार के दिन प्रागंण श्रोताओं से खचाखच भरा रहा।

नालासोपारा पूर्व मे होगा विशुद्ध भोजपुरी कवि सम्मेलन

मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी अपने अनुज लक्ष्मण, भरत, शत्रुध्न सहित चारों भाईयों के परस्पर प्रेम व गुरुजनों ,पितु, मातु भक्ति के प्रसंग पर कथाव्यास आचार्य स्वामी राघवाचार्य जी द्वारा समस्त नवयुवकों को व्यासपीठ से बहुत सुंदर संदेश दिया।

उत्तर भारतीय महासंघ का समाज के लिए अभूतपूर्व योगदान: भगतसिंह कोश्यारी

स्वामी राघवाचार्य जी के अनुसार श्री राम की महानता का इससे बढ़िया और क्या उदाहरण हो सकता जहां हर माँ बाप आज भी संतान के रूप मे श्री राम जैसी छवि देखना चाहते हैं,और हर संतान को भी अपने मातापिता और गुरूजनों का सम्मान करना चाहिए।

राम और कृष्ण मे कोई अंतर नहीं, उनके नयन गंभीर हैं, इनके चपल विशेष – पद्मविभूषण रामभद्राचार्य

राम विवाह से राम वनगमन तक के प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए आचार्य अरविंद जी महराज की संगीतमयी वाणी ने श्रोताओं को कभी हंसाया तो कभी सजल नेत्रों से भावनात्मक प्रसंगो पर रूलाया भी।

राम और कृष्ण मे कोई अंतर नहीं, उनके नयन गंभीर हैं, इनके चपल विशेष – पद्मविभूषण रामभद्राचार्य

प्रभु की माया को सर्वोपरि बताते हुए स्वामी राघवाचार्य जी ने कहा कि जहां परस्पर प्रेम के चलते त्याग की भावनाएं आ जाती हैं, वहां अपने आप संतोष के साथ परमानंद की अनुभूति होती हैं।

अंधेरी में 5,000 करोड़ रुपये के श्रम अस्पताल को अडानी को देने की साजिश !: राजेश शर्मा

श्री राम कथा के प्रमुख समस्त आचार्यजन पं. शशिकांत मिश्रा, पं. धर्मेंद्र चौबे, पं.विवेक मिश्रा , पं. आशुतोष मिश्रा, पं. शेषमणि मिश्र, संस्थापक श्री गृहस्थ सेवा आश्रम पं. वृजेंद्र नारायण शुक्ल, पं. अर्पित चौबे, पं. आशुतोष द्विवेदी, पं. अभिषेक तिवारी. पं.दुर्गेश चौबे, पं. लोकनाथ दूबे, तथा विशेष सहयोगी जगदीश दूबे, सत्यप्रकाश वर्मा, संगीतकार धर्मेंद्र सिंह ‘सोनू’ विजय मिश्रा, राजन पांडे,प्रचारक राम सुरेश दूबे ,तथा मंच संचालक सुप्रसिद्ध भजन गायक शिवेश मिश्रा सहित तमाम श्रध्दालुओं का सहयोग सराहनीय हैं।

फिर तारीख ! महाराष्ट्र मे जारी सत्ता संघर्ष मे सर्वोच्च न्यायलाय की फिर नई तारीख !!

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

21 hours ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

21 hours ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के कथित घोटाले के खिलाफ कल्याण में कांग्रेस का ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ कल

कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…

6 days ago