Categories: FEATUREDNews

कल्याण मनपा स्थाई समिति सभा में शिवसेना सदस्य ने सभापति दामले पर फाइल फेककर मारी, मामला पुलिस ठाणे में

कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका की स्थायी समितिकी बुधवार को सम्पन्न हुई सभा में शिवसेना सदस्य रमेश म्हात्रे ने भारतीय जनता पार्टी के कोटे से स्थाई समिति सभापति राहुल दामले पर भ्रष्ट्राचार के जमकर आरोप लगाये और सभापति दामले द्वारा बिना जबाब दिए सभा समाप्ति की घोषणा करने से बिफरे शिवसेना सदस्य म्हात्रे ने फाइल फेककर सभापति को भरी सभा में मारने का प्रयास किया.हलाकि सभापति दामले ने इस बावत स्थानीय बाजारपेठ पुलिस थाणे में शिकायत दर्ज करवाई है,लेकिन शिवसेना नेता म्हात्रे अपने आरोपों पर अब भी अडिग है और भाजपाई स्थाई समिति सभापति राहुल दामले द्वारा लगातार भ्रष्ट्राचारियो का खुलेआम साथ देने का आरोप लगा रहे है.

ज्ञात हो कि बुधवार को मनपा मुख्यालय में स्थायी समिति की सभा जारी थी। इस सभा में शिवसेना सदस्य रमेश म्हात्रे ने मनपा प्रशासन के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि एमएनपी अधिकारी गलत तरीके से प्रस्ताव पेश करते हैं। उनके अनुसार एमएनपी के अधिकारी भ्रष्ट हैं और इन्ही कारणों से जनप्रतिनिधियो को सही जानकारी नही देते है.। इसी कर्म में शिवसेना सदस्य म्हात्रे ने स्थायी समिति के सभापति राहुल दामले पर भी इस भ्रष्ट अधिकारियों का समर्थन करने का आरोप लगाया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और  दामले और म्हात्रे पहले तू-तू-मै-मै हुई और मामला तू-तड़ाक तक पहुंच गया। इसी बीच चिढ़े शिवसेना सदस्य म्हात्रे ने स्थाई समिति का अजेंडा फाड़कर राहुल दामले की तरफ फेंका। हंगामे की बीच ही दामले ने स्थायी समिति की मीटिंग को खत्म कर दिया और म्हात्रे के खिलाफ बाजारपेठ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

विवाद की वजह
बुधवार को हुई स्थाई समिति की बैठक में हंगामे की वजह 2008 में गैमन इंडिया लिमिटेड को दिया गया एक ठेका था। म्हात्रे ने आरोप लगाया कि 10 साल बाद भी काम पूरा नहीं हुआ है। जबकि ठेकेदार कंपनी को 47 करोड़ में से 43 करोड़ भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी का नाम बदलकर बिल दिया जा रहा है, म्हात्रे के इन आरोपों के बीच ही सभापति राहुल दामले ने मीटिंग खत्म करने का ऐलान कर दिया। इस पर म्हात्रे आक्रामक हो गए और उनके हाथ में जो एजेंडा था उसको फाड़ कर राहुल दामले की तरफ फेंक दिया और मीटिंग खत्म किए जाने के फैसले पर विरोध जताते हुए सभागृह से बाहर चले गए। इसके बाद राहुल दामले ने बाजारपेठ पुलिस स्टेशन में जाकर रमेश म्हात्रे के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

4 minutes ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

1 day ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

1 day ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago