Categories: National

कारोबार सुगमता रैकिंग: भारत के 23 पायदान की छलांग, केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धी – भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कारोबार सुगमता रैकिंग में भारत के 23 पायदान की छलांग लगाने की सराहना करते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि देश का नीतिगत निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सही दिशा में चल रहा है। इसके साथ ही भाजपा प्रवक्ता ने सवाल किया कि ऐसा क्यों है कि जब देश आगे बढ़ता है तब कांग्रेस मायूस और दुखी नजर आती है और बौखलाहट में आकर केंद्र सरकार पर अनर्गल आरोप लगाकर देश की प्रतिष्ठा कम हो ऐसी लगातार हरकत करती है.

भाजपा प्रवक्ता पात्रा ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले दो साल में कारोबार सुगमता के सम्बन्ध में विश्व के सभी बड़े देशों की तुलना में भारत में सबसे ज्यादा सुधार देखने को मिला है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है ।उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘‘भारत के लिए आज कारोबार सुगमता (इज आफ डूइंग बिजनेस) का जमाना है जबकि कांग्रेस के समय भ्रष्टाचार सुगमता :ईज आफ डूइंग करप्शन: का जमाना था ।’’ पात्रा के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता में भाजपा नेता गोपाल अग्रवाल ने कहा कि भारत विश्व की सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था के साथ-साथ, कारोबार सुगमता की दिशा में सबसे तेज गति से सुधार करने वाली अर्थव्यवस्था भी बना है ।

वहीं, पात्रा ने कहा, ‘‘ भारत की कारोबार सुगमता की रैंकिंग में सुधार दिखाता है कि इस देश का नीतिगत निर्णय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सही दिशा में चल रहा है ।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि जब अपना देश आगे बढ़ता है तो कांग्रेस पार्टी मायूस और दुखी नज़र आती है ।और देश की प्रतिष्ठा धूमिल हो ऐसी बयानवाजी करती है.राजग और संप्रग के शासन की तुलना करते हुए पात्रा ने कहा कि यह कारोबार सुगमता बनाम भ्रष्टाचार सुगमता है, यह स्पष्टता बनाम भ्रम है ।

भाजपा प्रवक्ता पात्रा‘‘कांग्रेस से यह सीधा सवाल किया है कि इस उपलब्धि को कांग्रेस गठबंधन वाली सप्रंग सरकार क्यों नही हासिल कर पायी जबकि उसकी सरकार में अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री :मनमोहन सिंह: प्रधानमंत्री थे ?’’ पात्रा ने आरोप लगाया कि यह सिर्फ कांग्रेस की बात नहीं है बल्कि ‘महागठबंधन’ के भीतर भी असहज स्थिति है ।
उल्लेखनीय है कि ईज ऑफ डूइंग बिजनस रैकिंग में भारत ने लगातार दूसरे साल छलांग लगाई है। विश्व बैंक की ओर से जारी सूची में भारत ने 23 पायदान के सुधार के साथ 77वां स्थान हासिल किया है। भारत पिछले साल 100वें स्थान पर रहा था।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago