Categories: TOP STORIES

कोई क्रूर विदेशी शासक हम भारतीयो का आदर्श कैसे – डॉ पारसनाथ तिवारी

राज्य भर में इन दिनों क्रूर मुगल शासक औरंगज़ेब के कब्र के विरोध के साथ उसे महिमामंडित करने पर भी बयान बाजी हुई। राज्य के समाजवादी पार्टी के प्रमुख अबू आजमी ने इस बारे में बयान दिया था जिस पर उन्होंने बाद में माफी भी मांगी।

नागपुर में औरंगजेब के कब्र को हटाने के लिए हिंदू संगठनों द्वारा पिछले दोनों ही विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसके प्रतिक्रिया स्वरूप नागपुर में दंगे जैसी स्थिति पैदा हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री के साथ, स्थानीय पुलिस ने भी इन परिस्थितियों से निपटने के लिए कडे रुख अख्तियार किए हैं।

इसी मुद्दे पर बोलते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजीत पवार गुटके प्रदेश महासचिव एवं हिंदी भाषी सेल के राज्य प्रमुख डॉ पारसनाथ तिवारी ने इसे नकारात्मक राजनीति कहां है। उनके अनुसार कोई भी क्रूर विदेशी शासक जिसने भारतीयों पर जुल्म करके शासन किया हो। वह किसी भी भारतीयों के लिए आराध्य कैसे हो सकता है।

वरिष्ठ राकपा नेता डॉ पारसनाथ तिवारी के अनुसार हर भारतीय देश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जी को और अब्दुल हमीद जैसे वीरों को पूजता है। इतिहास में दर्ज है की औरंगजेब ने भारतीयों पर क्या-क्या जुल्म करके शासन किया। ऐसे में औरंगजेब को महिमा मंडित करने का प्रयास या फिर उसके समर्थन में आंदोलन यह सब देश विरोधी ताकतों का षड्यंत्र है।

राकपा नेता डॉ तिवारी के अनुसार राष्ट्रवादी कांग्रेस अजीत पवार गुट के विधायक और सांसदों के समर्थन से राज्य के महायुती गठबंधन के साथ केंद्र में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ सबका विकास” नारे के साथ सरकार की विकास की प्रगति तेज है।

राकपा नेता डॉ तिवारी के अनुसार ऐसे में क्रूर शासक औरंगजेब को मुद्दा बनाकर भारतीयों को बांटने की राजनीति गंदी है। हर भारतीयों का आदर्श अब्दुल कलाम और अब्दुल हमीद हो सकते हैं। क्रूर शासक औरंगजेब कतई नहीं।

rajesh

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

1 month ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago