Categories: TOP STORIES

अरबों खरबों रुपए के मनी लांड्रिंग मामले में आरोपी हसन अली खान का निधन

अरबों रुपयों के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी 71 वर्षीय पुणे के बिजनेसमैन हसन अली खान का गुरुवार रात हैदराबाद में निधन हो गया. हसन अली खान को 2011 में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था और 2015 में जमानत मिलने से पहले वह चार साल से अधिक समय तक जेल में रहा. कल शुक्रवार को मुंबई की एक विशेष अदालत को हसन अली खान की मौत के बारे में सूचित किया गया है.

 

ईडी का मामला आयकर विभाग की एक जांच पर आधारित था, जिसमें दावा किया गया था कि हसन अली खान की आय 1.1 लाख करोड़ रुपये थी और 2007 में यूनाइटेड बैंक ऑफ स्विट्जरलैंड में 8 बिलियन डॉलर जमा थे. इसके बाद ईडी ने खान पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया और फिर 2011 में पुणे के व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया गया था.

बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर अपनी याचिका में खान ने दावा किया था कि आरोप तय करने के लिए उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है. वहीं गिरफ्तारी के 11 साल बाद मई 2022 में अदालत ने खान के खिलाफ आरोप तय किए थे. इस मामले में हसन का ट्रायल अभी शुरू नहीं हुआ था.

हसन अली खान पुणे से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम कोर्ट की कार्यवाही में शामिल हुआ, जहां वह अस्पताल में भर्ती था. अदालत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आरोप तय करने की अनुमति देने के लिए हसन की उम्र, स्वास्थ्य और मामले की लंबितता पर विचार किया था.

धन शोधन निवारण अधिनियम की धाराओं सहित अन्य आरोपों को खान ने स्वीकार नहीं किया था. हसन ने ट्रायल शुरू करने के लिए कई याचिकाएं दायर की थीं. इस मामले में खान के सह-आरोपी काशीनाथ तपुरिया की 2017 में सुनवाई के दौरान मौत हो गई थी.

rajesh

Recent Posts

जंतर-मंतर पर हिंदू देवताओं का अपमान और ‘हेट स्पीच’; कुणाल कामरा और प्रकाश राज पर मामला दर्ज करें!

हिंदू जनजागृति समिति और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने दिखाई दरियादिली: टिटवाला के पारस बाल भवन के बच्चों को बांटी राहत व खाद्य सामग्री

टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…

2 days ago

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

3 days ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

5 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

5 days ago