गरीबों का भूख मिटाने गुजराती समाज आया आगे, महिलाएं बढ़चढ़ कर रहीं हिस्सेदारी
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। गुजराती समाज ने लॉकडाउन से प्रभवित भूखे गरीब का पेट भरने के लिए अंधेरी (पू.) के मोंगरा पाड़ा, आरके सिंह मार्ग स्थित हनुमान मंदिर परिसर में खान-पान की व्यवस्था शुरू की है,जिसका बड़ी संख्या में जरूरतमंद लाभ ले रहे हैं। खास बात यह है कि इस व्यवस्था में पुरूषों की अपेक्षा महिलाएं बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी कर रही हैं।

गुजरात के मंत्री पुरषोत्तम सोलंकी व पूर्व विधायक हीरा सोलंकी के मार्गदर्शन में शुरू हुई इस खान-पान व्यवस्था के बाबत व्यवस्थापक अजय सोलंकी ने कहा कि कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन से अंधेरी में बड़ी संख्या में दिहाड़ी मजदूर, ऑटो चालक, टैक्सी वाले व प्रभावित हो रहे हैं। लॉकडाउन बढ़ने से इन गरीबों के समक्ष भोजन का संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसी दशा में अंधेरी के गुजराती समाज ने निर्णय लिया है कि क्यों न हम संकट की इस घड़ी में प्रभावित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कर उनकी मदद करें।

गौरतलब है शुरू की गई खान-पान की इस व्यवस्था में जो महिलाएं समय नहीं दे रही हैं, वे अपने घर से ही रोटी बना कर भंडारे में दान कर रही हैं, जिसकी क्षेत्र में सर्वत्र चर्चा है।
जरूरतमंद मोबाइल न.9892394446 पर संपर्क कर लाभ ले सकते हैं।
इस नेक कार्य में विपिन विनय शाह,उपेंद्र त्रिवेदी, ध्रुमिल गड़ा, अजय सोलंकी, प्रवीण मकवाना, हिरेन राठौड़, नीलेश राठौड़, सिद्धार्थ भालिया, विजय शाह, मनोज कामोठी, योगेश भालिया, मोहित मेहता, भीखू राठौड़,किशोर सोलंकी, शैलेश पटेल,सुभाष पटेल, दीपक बामभनिया, परवीन परमार, विनोद सियाल, जयराम बारिया, मनीष राणा, लालजी वाघेला, दीपक मंडलियां, संतोष दवे, प्रभात धोत्रे, विक्रांत छेड़ाbआदि गुजराती समाज के लोगों का सराहनीय योगदान है।

