Categories: TOP STORIES

मुंबई वासियों की पेयजल आपूर्ति हो सकती है बाधित

मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले सात बांधों में जल भंडारण घटकर 32.32 प्रतिशत रह गया है। यह पिछले तीन वर्षों में सबसे निचला स्तर पर है और यह पानी मुम्बई वासियो के लिए केवल डेढ़ से दो महीने के लिए ही पर्याप्त है। यदि जून में पर्याप्त बारिश नहीं हुई तो जुलाई तक पानी उपलब्ध कराने में नगर निगम को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

सभी सात बांध उधर्व वैतराणा, मोदक सागर, तानसा, मध्य वैतराणा, भातसा, विहार, तुलसी में कुल 4 लाख 67 हजार 766 मिलियन लीटर (32.32 प्रतिशत) जल भंडारण है। मुंबई को प्रतिदिन 3,800 मिलियन लीटर पानी की आवश्यकता है।

इस हिसाब से अभी उपलब्ध पानी अगले दो महीनों के लिए ही पर्याप्त होगा। मुंबई मनपा की प्लानिंग के मुताबिक एक प्रतिशत पानी तीन दिन के लिए पर्याप्त है। यानि प्रति माह लगभग 12 से 13 प्रतिशत पानी का उपयोग होता है।

लेकिन गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और पानी का वाष्पीकरण बड़े पैमाने पर होने लगा है। जून में पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण इस पानी की आपूर्ति जुलाई तक करनी पड़ती है. पिछले वर्ष 25 मार्च को जल आरक्षित 38 प्रतिशत था और 2022 में 41 प्रतिशत है।

हर साल की तरह जल भंडारण 50 फीसदी तक पहुंचने के बाद मनपा प्रशासन ने भातसा बांध से 137 हजार मिलियन लीटर और वैतरणा बांध से 92.5 मिलियन लीटर पानी भण्डारण की मांग की गई है.

जैसे ही राज्य सरकार ने इस मांग को मंजूरी दी, मनपा द्वारा प्रस्तावित 10 प्रतिशत पानी की कटौती वापस ले ली गई। नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि मौजूदा जलापूर्ति समाप्त होने के बाद रिजर्व के पानी का उपयोग किया जाएगा।

भांडुप जल उपचार संयंत्र के रखरखाव कार्य के कारण 24 अप्रैल तक पानी में पाँच प्रतिशत की कमी की गई है। पिछले साल सितंबर महीने में बारिश हुई थी और अक्टूबर महीना सूखा गुजरा था. हर साल अक्टूबर तक बारिश होती है और बांध लबालब रहते हैं।

rajesh

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago