Categories: Latest

कल्याण मनपा आयुक्त केबिन में AIMIM नेता के जन्मदिन पार्टी पर विवाद

कल्याण डोम्बिवली मनपा आयुक्त का केबिन बना जन्मदिन मनाने का सभागृह –

ए आई एम आई एम के पदाधिकारी के जन्मदिन की हुई पार्टी


(कर्ण हिंदुस्तानी )
कल्याण – अपने तेज़ तर्रार स्वभाव के लिए मशहूर कल्याण डोम्बिवली मनपा के आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने पिछले दिनों अपने कक्ष में ए आई एम आई एम के एक पदाधिकारी का जन्मदिन मनाया। इस पदाधिकारी को केक खिलाकर मनपा आयुक्त ने बधाई दी।

इनकाउंटर किंग प्रदीप शर्मा राष्ट्रीय जांच दल की हिरासत में। अम्बानी के घर के बाहर जिलेटिन रखवाने का आरोप !

कल्याण मनपा आयुक्त के मौजूदगी में मनाया गया इस जन्मदिन पार्टी पर लोगों में अनेक तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।

लोग अब यहां तक कहने लगे हैं कि अगर मनपा आयुक्त कार्यालय ऐसे ही जन्मदिन पार्टी जैसे कार्यक्रमों के लिए आम जनता के लिए उपलब्ध कराया जाए तो मनपा की माली हालत भी सुधर जाएगी।

छ्त्रपती संभाजी महाराज का अपमान करने वाली पत्रकार गिरीश कुबेर की पुस्तक पर राज्य सरकार मौन क्यों ?

आम जनता को समयाभाव के कारण मिल ना सकने वाले मनपा आयुक्त विजय सूर्यवंशी को अपने कक्ष में ए आई एम आई एम के पदाधिकारी का जन्मदिन मनाने का वक़्त मिल गया। जिससे राजनीतिक खेमे में भी चर्चाओं का बाज़ार गरम होने लगा है।
मनपा के आम चुनाव किसी भी समय घोषित हो सकते हैं ऐसे में ए आई एम आई एम के प्रति मनपा आयुक्त का यह प्यार किसी को समझ नहीं आ रहा है।

कुछ लोग मजाक में यहां तक कहने लगे हैं कि मनपा की हार्दिक हालत खराब होने की वजह से शायद आयुक्त अपना कक्ष जन्मदिन मनाने के लिए किराय पर देने का मन बना चुके हैं और उसी की रिहर्सल के रूप में ए आई एम आई एम के पदाधिकारी का जन्मदिन अपने कक्ष में मनाने की इजाजत दी गयी।

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने इस जन्मदिन की तसवीरें खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में मनपा आयुक्त अपने कक्ष में ए आई एम आई एम के एक पदाधिकारी को बड़े प्यार से केक खिला रहे हैं।

कल्याण के एक रहिवासी ने अपना नाम सार्वजनिक ना करने की शर्त पर तो यहां तक कहा कि यदि आयुक्त अपना कक्ष जन्मदिन मनाने के लिए आम जनता को भी उपलब्ध करवाना चाह रहे हों तो हमें भी आयुक्त कार्यालय का किराया बताया जाए और यह भी बताया जाए कि आयुक्त की उपस्थिति और गैर उपस्थिति का शुल्क कितना लगेगा।

ताकि हम लोग भी आयुक्त कार्यालय में अपना जन्मदिन मना सकें। कुल मिलाकर आयुक्त कार्यालय में मनाये गए इस जन्मदिन को लेकर आयुक्त पर काफी टिप्पणी हो रहीं हैं।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

2 days ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

5 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago