शिवसेना के पूर्व प्रत्याशी और इनकाउंटर किंग प्रदीप शर्मा राष्ट्रीय जांच दल की हिरासत में। अम्बानी के घर के बाहर जिलेटिन रखवाने का आरोप
कर्ण हिंदुस्तानी
मुंबई – प्रसिद्द उद्योगपति मुकेश अम्बानी के घर के बाहर विस्फोटकों से भरी गाड़ी रखवाने के आरोप में आज सुबह बड़ा खुलासा हुआ है। राष्ट्रिय जांच दल (NIA ) ने आज सुबह छह बजे पूर्व पुलिस अधिकारी और शिवसेना के विधानसभा प्रत्याशी रह चुके प्रदीप शर्मा के घर पर छापेमारी की है।
कल्याण मनपा आयुक्त केबिन में AIMIM नेता के जन्मदिन पार्टी पर विवाद
दो दिन पहले ही जांच दल ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक प्रदीप शर्मा का खबरी भी था। उसकी निशानदेही पर ही जांच दल को पता चलने का अनुमान लगाया जा रहा है कि मुकेश अम्बानी के निवास स्थान इंटालिया के बाहर जो विस्फोटक बरामद किये गए थे। उनमें जिलेटिन की छड़ें प्रदीप शर्मा ने ही कथित रूप से उपलब्ध करवाई थीं।
टीवी देखकर स्टंट करने के चक्कर में बालक ने बेल्ट से लगा ली फांसी, मौत
इसी आधार पर आज सुबह छह बजे राष्ट्रीय जांच दल की टीम ने प्रदीप शर्मा के अँधेरी जे बी नगर स्थित घर पर छापेमारी की।
इस दौरान शर्मा के घर के बाहर सी आर पी ऍफ़ की कई टुकड़ियां भी तैनात की गयी हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप शर्मा को जांच दल ने अपनी हिरासत में ले रखा है।
।
स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…
नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…
भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…
कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…
अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…
"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…